एल्विश यादव के तीखे बोल सुन भड़क गईं मनीषा रानी, बोलीं- अनफॉलो इसलिए किया क्योंकि उसने...

Manisha Rani unfollowed Elvish Yadav: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के विनर और जाने माने यूट्यूबर पिछले दिनों से जमकर चर्चाओं में बने हुए हैं। जहां पिछले दिनों एल्विश यादव (Elvish Yadav) मार पीट को लेकर चर्चाओं में आए थे। उनका यह मुद्दा खत्म नहीं हुई था कि नोएडा पुलिस ने उन्हें रेव पार्टी में सांप का जहर सप्लाई करने के लिए गिरफ्तार कर लिया था। इस सिलसिले में एल्विश यादव 6 दिनों तक जेल में रहे थे। वहीं अब वे बेल पर अपने घर आए हैं। इस दौरान एल्विश यादव को उनके कई दोस्तों से अनफॉलो कर दिया तो कई दोस्त उनका साथ देते नजर आए। वहीं लंबे समय बाद एल्विश इस मुद्दे पर चर्चा करते नजर आ रहे हैं।
मनीषा के ब्लॉक करने पर एल्विश ने कही ये बात
हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एल्विश यादव अपनी दोस्त मनीषा रानी के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। दरअसल इस केस के चलते मनीषा रानी ने एलविश यादव को इंस्टाग्राम से अनफॉलो कर दिया था। वहीं अब एल्विश यादव (Elvish Yadav) इस घटना पर अपनी राय रखते नजर आ रहे हैं। जी हां, हाल ही में एल्विश यादव कहते हैं कि मनीषा से मेरी अभी कोई बात नहीं हुई है और रही बात अनफॉलो करने की तो उसी ने मुझे अनफॉलो किया है मैंने नहीं।
Elvish Yadav says Manisha Rani unfollowing him was one of the childish acts. Bachho wali harkate, chote bachhe jo unfollow aur block karta hai 👍🏿pic.twitter.com/Ni1K9ohAP5
— #BiggBoss_Tak👁 (@BiggBoss_Tak) March 28, 2024
एल्विश बोले बच्चों वाली हरकतें हैं...
इतना ही नहीं इसके आगे एल्विश कहते हैं कि मुझे ये बात किसी और से पता चली थी। इसके आगे एल्विश कहते हैं कि मैं इन चीजों पर ध्यान नहीं देता हूं। कोई ईशू भी तो हुई होता मुझे तो नहीं लगता कोई ईशू हुआ था। ये सब बच्चों वाली हरकतें लगती हैं। ये छोटे बच्चे नहीं करते हैं फॉलो कर दिया अनफॉलो कर दिया ब्लॉक कर दिया दिया। तो ये है भाई मैंने तो किया नहीं है।
मनीषा रानी ने निकाली भड़ास
एल्विश यादव के तीखे बोल सुनकर मनीषा रानी चुप नहीं रह सकीं। हाल ही में उन्होंने अपने ब्लॉग में एल्विश यादव को अनफॉलो करने की बात कही है। मनीषा कहती हैं कि हम एक प्रोजेक्ट पर काम कर रहे थे। हम दोनों का बराबर का कोलैबोरेशन था, लेकिन जब बात कवर फोटो की आई तो उन्होंने मेरी और अपनी फोटो की जगह अपनी और अक्षय कुमार की फोटो लगाई। टीम ने उनसे बात करने की कोशिश की और कहा कि कवर फोटो बदल दें, लेकिन सुबह से लेकर रात हो गई और कवर फोटो नहीं बदली गई।
इतना ही नहीं बचकानी हरकत पर भी मनीषा रानी ने कमेंट किया। मनीषा कहती हैं 5 से 6 महीने पहले एल्विश ने मुझे अनफॉलो किया था। तब मैंने बड़प्पन दिखाते हुए फॉलो किया और कारण पूछा। इसपर एल्विश ने कहा था कि बस मस्ती के लिए जिससे लोगों का ध्यान जाए। इस बार जब मैंने अनफॉलो किया है तब उन्होंने मुझे फोन करने की जगह मीडिया में जाकर कह दिया कि यह बचकानी हरकत है। इसके साथ ही मनीषा कहती हैं कि वे भविष्य में एल्विश के साथ काम कर सकती हैं, लेकिन दोस्ती नहींं। अब एल्विषा का अंत है।


Click it and Unblock the Notifications