मनारा चोपड़ा की मां को देखते ही मनीषा रानी ने छुए पैर, एक्ट्रेस की मां ने भरी भीड़ में यूं किया रिएक्ट

Manisha Rani

Manisha Rani Video Viral: मनीषा रानी (Manisha Rani) अपने क्यूट अंदाज और स्टाइल के लिए खास पसंद की जाती हैं। मनीषा जब से बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का हिस्सा बनी हैं उनकी फैन फॉलोइन दिन दुगनी रात चौगुनी बढ़ रही है। आए दिनों सोशल मीडिया पर मनीषा रानी छाई ही रहती हैं। कभी उनके फोटोशूट धमाल मचा देते हैं तो कभी उनके वेकेशन वीडियो फैन्स का दिल जीत लेते हैं, लेकिन हाल ही में मनीषा रानी को बॉम्बे टाइम्स की वॉक में देखा गया। इस दौरान मनीषा रानी का अवतार लोगों को कुछ हटके लगा। बता दें कि इस इवेंट में कई सितारों को देखा गया। मनीषा के साथ ही मनारा चोपड़ा, प्रियंका चाहर चौधरी, ईशा मालविय समेत कई नामी एक्ट्रेस नजर आईं।

मनीषा रानी ने छुए मनारा की मां के पैर
वहीं हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि इस इवेंट में मनारा चोपड़ा के साथ ही उनकी मां भी नजर आईं। मनीषा वॉक पूरी करने के बाद जैसे ही मनारा चोपड़ा की मां को देखती हैं वह भागी चली आती हैं और मनारा की मां के पैर छू लेती हैं। वहीं मनारा की मां भी मनीषा रानी के प्यार को देख भरी भीड़ में उन्हें भी गले से लगा लेती हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खास पसंद किया जा रहा है। फैन्स इस वीडियो पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।

यूजर्स ने यूं किया रिएक्ट
क्या बात है मनीषा तो यहां भी छा गई है। तो वहीं दूसरे ने कहा मनीषा रानी में संस्कार कूट-कूट के भरे हैं। वहीं इस वीडियो पर ट्रोलर्स ने भी जमकर रिएक्ट किया है। मनीषा को पैर छूता देख एक ट्रोलर ने लिखा इसकी ओवरएक्टिंग यहां भी चालू है तो वहीं दूसरे ने कहा मीडिया के सामने अच्छा बनने का इससे अच्छा मौका कहां मिलेगा। आपको बता दें कि इस वीडियो को देखने के बाद लोग मनारा चोपड़ा के पुराने वीडियो को भी याद कर रहे हैं जहां वे मनीषा रानी को पहचानने से इनकार कर देती हैं। दरअसल मनारा बिग बॉस से आती हैं और मनीषा रानी को लेकर उनसे कुछ सवाल किए जाते हैं तब मनारा कहती हैं कि वे मनीषा को नहीं जानती हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X