3 महीने बाद भी मनीषा रानी को नहीं मिली 'झलक..' की प्राइस मनी, पैसों के लिए ऐसा काम करने पर हुई मजबूर

मनीषा रानी इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई है। पहले तो उन्हें 'बिग बॉस ओटीटी 2' में देखा गया था। इसके बाद हाल ही में उन्होंने 'झलक दिखला जा 11' का खिताब अपने नाम किया। धनश्री वर्मा से लेकर शोएब इब्राहिम और श्री राम चंद्रा को उन्होंने हराकर इसकी ट्रॉफी जीती। हालांकि इस अशोक को खत्म हुए तकरीबन 3 महीने हो गए हैं और उन्हें अभी तक जीती हुई प्राइस मनी नहीं मिली।
दरअसल इस बात का खुलासा मनीषा रानी ने खुद अपने व्लॉग द्वारा किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मनीषा रानी के साथ उनके दोस्त महेश केशवाला उर्फ ठगेश नजर आए। दोनों मजाक मस्ती करते हुए और चाय की दुकान खोलने की बात करते हुए नजर आए। इस पर मनीषा रानी ने कहा कि ठगेश इस दुकान को संभालेगा।
ठगेश ने मनीषा रानी से कहा कि 'झलक दिखला जा 11' उन्होंने जीता है और उनको ही यह दुकान खोलनी चाहिए। इसके जवाब में मनीषा ने कहा की झलक की जीती हुई रकम अभी तक नहीं दी गई है। वो लोग आधा काट लेंगे। दरअसल मनीषा रानी को ट्रॉफी के साथ 30 लाख रुपए प्राइज मनी मिले थे और अभी तक वह उनके अकाउंट में नहीं आए हैं।


Click it and Unblock the Notifications