देर रात समंदर किनारे हसीन अदाएं दिखाती नजर आईं मनीषा रानी, वीडियो पर लगी कमेंट की लंबी लाइन

Manisha Rani latest video viral: बिग बॉस ओटीटी 2 की पॉपुलर कंटेस्टेंट और झलक दिखलाजा सीजन 11 की विनर रहीं मनीषा रानी। अपनी खास अदाओं और अंदाज से फैन्स का दिल जीत लेती हैं। बता दें कि मनीषा रानी जब से बिग बॉस में नजर आईं हैं तब से उनकी पॉपुलेरिटी में चार चांद लग गए हैं। हर एक की जुबान पर मनीषा रानी हैं। इंस्टाग्राम पर भी फॉलोअर्स की संख्या दो गुनी बढ़ गई है। मनीषा के लेटेस्ट वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर आते ही जमकर वायरल हो जाते हैं। वहीं हाल ही में मनीषा रानी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसे देखते ही कमेंट की लंबी लाइन लग गई है।
समंदर किनारे स्टाइल दिखाती नजर आईं मनीषा
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मनीषा रानी ब्लैक कलर के क्रॉप टॉप और स्टाइलिश जींस में नजर आ रही हैं। खुले बाल और नो मेकअप में उनका अंदाज देखने लायक है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मनीषा रानी क्यों चलती है पवन गाने पर पोज देती नजर आ रही हैं। मनीषा रानी की ये अदाएं उनके फैन्स को बेहद पसंद आ रही है। इस वीडियो को देख हर कोई उनकी तारीफ करता नजर आ रहा है।
यूजर्स के जमकर आए कमेंट
मनीषा रानी के इस वीडियो पर फैन्स जमकर कमेंट करते नजर आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- क्या बात है आपने तो दिल खुश कर दिया तो वहीं दूसरे ने कहा अब आप पहले से ज्यादा कॉनेफिडेंट नजर आती हैं। आपको बता दें कि मनीषा रानी ने हाल ही में बिहार में अपना घर बनाने के लिए जमीन ली है। वे जल्द ही अपना घर बनवाने की तैयारी कर रही हैं। वहीं माना यह भी जा रहा है कि उन्होंने अपनी लग्जरी कार भी खरीदी है।


Click it and Unblock the Notifications