ब्लू ड्रम पर फनी वीडियो और गाने बनाने वाले लोगों पर भड़की Manisha Rani, बोलीं- इंसानियत मर गई है...

Manisha Rani Got Angry On Blue Drum Song: बिग बॉस ओटीटी 2 से हर दिल पर राज करने वाली इनफ्लुएंसर मनीषा रानी आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। आज के वक्त में वह एक्टिंग की दुनिया में भी काफी एक्टिव नजर आती है और सोशल मीडिया पर तो वह फैंस के साथ में किसी न किसी वजह के चलते इंटरेक्ट करती हुई देखी जाती है।
लेकिन हाल ही में मनीषा रानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरस होता हुआ नजर आ रहा है और इस वीडियो में वह उन लोगों को फटकार लगाती हुई नजर आ रही है जो मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड के बाद ब्लू ड्रम को लेकर फनी वीडियो बना रहे हैं। मनीषा रानी का अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
मनीषा रानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो उन्होंने अपनी शूटिंग लोकेशन पर शूट किया है। इस दौरान वह काफी गुस्से में नजर आ रही है। उन्होंने वीडियो में कहा कि "मैंने हाल ही में एक भोजपुरी गाना देखा है। जो ब्लू ड्रम पर आधारित है। यह गाना सौरभ हत्याकांड पर बनाया गया है।"
मनीषा रानी ने आगे कहा कि "इन लोगों को बिल्कुल भी शर्म नहीं आती है। इन लोगों ने इस हत्याकांड पर गाना ही बना डाला। किसी का बेटा चला गया है, कोई मर गया है। उसकी इतनी दर्दनाक मौत दी गई है और लोगों को यह मजाक लग रहा है। लोगों में इतनी भी इंसानियत नहीं बची है और उन्होंने इतने सीरियस टॉपिक का मजाक बना डाला है।"
मनीषा रानी आगे कहती है कि "मैंने कई सारे सोशल मीडिया पर लोग देखे जो ब्लू ड्रम को लेकर फनी वीडियो बना रहे हैं। अब तो इस पर गाने भी बनाए जाने लगे हैं। लेकिन अगर कल को तुम्हारे घर में किसी की भी हत्या हो जाती है और फिर वह ट्रेड करता है तो उस पर भी आप लोग वीडियो बनाना।"
मनीषा रानी इस दौरान काफी गुस्से में नजर आई और उन्होंने आगे कहा कि "कोई भी उस मां के बारे में नहीं सोचता है जिसका बेटा चला गया है। बस कुछ लाइक और व्यूज के लिए ऐसे वीडियो बना देते हैं। बिल्कुल भी इंसानियत नहीं है। मैं सरकार से गुहार लगाती हूं कि ऐसी वीडियो बनाने वाले चैनलों को बैन किया जाए। दशकों से भी यही कहूंगी कि अच्छे लोगों को सपोर्ट करें। ऐसी वीडियो बनाने वाली आईडी को रिपोर्ट करें।"


Click it and Unblock the Notifications