सपनों का महल बनवाते-बनवाते मनीषा रानी की हालत ही खराब, 1 साल में करोड़ों रुपए किए खर्च!

Manisha Rani On Her Dream House: मनीषा रानी आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि इस समय वह अपनी लोकप्रियता को लेकर काफी चर्चा में है। सोशल मीडिया पर भी अक्सर वह छाई रहती हैं। जैसा कि हम सभी जानते हैं कि पिछले 1 साल से वह अपना घर बनवा रही हैं लेकिन अभी तक वह बनकर तैयार नहीं हो पाया है। जिसको लेकर वो अपने व्लॉग में डीटेल्स शेयर करती रहती हैं।

Manisha Rani

मनीषा रानी ने 28 साल की उम्र में जब खुद का घर खरीदा था तो उन्होंने अपने सपने की तरफ एक उड़ान भरी। लेकिन अभी तक वह इसमें शिफ्ट नहीं हुई है। जिसका दर्द उनके चेहरे पर साफ देखने के लिए मिलता है और उन्होंने अपने व्लॉग में कहा कि घर बनाना आसान नहीं होता।

घर में एक-एक चीज बहुत ध्यान से लगवा रही हैं मनीषा

व्लॉग में मनीषा रानी ने अपने सपनों के आशियाने के लिए शॉपिंग भी की। वह बाथरूम की फिटिंग से लेकर कारपेट और झूमर जैसी काफी सारी चीजों को खरीदनी हुई नजर आई। उन्होंने अपने हाथों से एक-एक डिजाइन और फिटिंग वर्कर्स को समझाया कि कहां पर क्या लगाना है। साथ ही वह परेशान भी नजर आई। उन्होंने कहा कि "एक-एक दिन करके टाइम बढ़ता ही चला जा रहा है। कल हो जाएगा कहते हैं पर कल आ ही नहीं पा रहा है।"

मनीषा रानी ने इसी के साथ में अपने नए घर के मंदिर के लिए गणपति, बजरंगबली भगवान की मूर्ति भी ली है। इस दौरान वह फुल मस्ती मूड में नजर आई। लेकिन उनके चेहरे पर थकान भी साफ देखने को मिली। उन्होंने बताया कि वह शॉपिंग करते-करते बहुत थक गई है और हमें अब शराब चाहिए। क्योंकि जिंदगी खराब हो गई है।

नया घर बनाने में खर्च किए करोड़ों रुपए

मनीषा रानी ने अपने इस नए घर बनाने में करोड़ों रुपए खर्च कर दिए हैं। इस घर में हर एक चीज को बहुत ही बारीकी और परफेक्शन के साथ में लगाना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि अब यह बिहार की लड़की महाराष्ट्र में है लेकिन फील तो वही चाहिए।

मनीषा रानी का करियर

अगर हम मनीषा रानी के करियर की बात करें तो आपको बता दें कि उन्होंने बैक टू बैक कई सारी रियलिटी शोज की है जिसके बाद में वह काफी ज्यादा चर्चा में आ गई थी। झलक दिखला जा की तो वह विनर भी बनी। शो द 50 मे आखरी बार उनको देखा गया था। इस समय वह सोशल मीडिया पर ही वीडियो डालती हैं।

Read more about: manisha rani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X