'वाशरूम वाली क्लिप मत डालना..' एक्ट्रेस ने पैपराजी से की गुजारिश, लेकिन लीक हो गया वीडियो

बिग बॉस ओटीटी 2 के बाद मशहूर हुईं मनीषा रानी की फैन फॉलोविंग काफी शानदार है। हालांकि इसके पहले वो टिक टॉक और इंस्टाग्राम वीडियो को लेकर भी काफी पॉपुलर थीं। इस वक्त वो किसी पहचान की मोहताज नहीं है।
उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्होने कुछ ऐसा कह दिया है कि लोग सवाल कर रहे हैं। इस दौरान मनीषा रानी ने पैपराजी से गुजारिश की थी कि, प्लीज उनका जो वाशरूम वाला वीडियो है वो ना डाला जाए। अगर आप चौंक गए हैं तो बता दें कि उनका कोई वीडियो नहीं लीक हुआ है बल्कि वो अपनी बात को लेकर ये कह रहीं थीं।
क्या था मामला?
मनीषा रानी को देखकर पैपराजी फोटो के लिए चिल्ला रहे थे कि तभी मनीषा रानी तेजी में वैनिटी वैन की तरफ जा रहीं थीँ। इस दौरान उन्होने कहा कि वो वाशरूम जा रही है, फिर आती हैँ। हालांकि जाते जाते उन्होने ये भी कह दिया किया ये वाशरूम वाला क्लिप मत पोस्ट करना। फिर क्या था, इसको लेकर बातें हो रही हैं और लोग कह रहे हैं कि मनीषा रानी मुंहफट हैं। वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
मनीषा रानी का सफर भी रह है दिलचस्प
कोलकाता में गुजारा करने के लिए मनीषा ने शादियों में वेट्रेस के रूप में काम किया और वो वेडिंग फंक्शन में एक्स्ट्रा कलाकार के रूप में डांस भी करती थीं। वह कपड़े से बनी एक छोटी सी झोपड़ी में रहती थीं। वह बासी चाउमीन खाकर गुजारा करती थीं और घर वापस जाने से बचने के लिए हर संभव कठिनाई का सामना करती थी।
मनीषा ने कहा, "हमने कभी घर पर नहीं कहा कि हमारे पास पैसे नहीं, हालात ठीक नहीं है, वरना पापा घर बुला लेंगे। मैं कोलकाता में जिंदा रहने और अपने सपनों के करीब पहुंचने के लिए नौकरियों की तलाश में रहती थी।"


Click it and Unblock the Notifications