Manisha Rani ने Elvish Yadav को अनफॉलो करने के बाद उठाया ये ठोस कदम, फैंस बोले-'बिलकुल ठीक किया'

Manish Rani Unfollows Elvish Yadav: झलक दिखला जा 11 की विनर मनीषा रानी अपनी प्रायोरिटीज को लेकर काफी साफ नजर आ रही हैं। एल्विश यादव को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने के बाद, उन्होंने एक ब्रांड कोलैबरेशन एड का वीडियो हटा दिया है जिसमें ये दोनों थे और अब इस स्टेप से इंटरनेट पर हलचल मच गई है।
मनीषा रानी के इस स्टेप के बाद ऐसा लग रहा है कि एल्विश यादव ने भी उन्हें अनफॉलो कर दिया है। एल्विश यादव पिछले कुछ समय से विवादों में हैं। नोएडा पुलिस द्वारा आरोप लगाए जाने के बाद कि वह एनसीआर बेल्ट में रेव पार्टियों को सांप के जहर को पहुंचा रहे थे, अब यूट्यूबर मैक्सटर्न उर्फ सागर ठाकुर के साथ उसकी बुरी लड़ाई हो गई। ऐसा तब हुआ जब सागर ठाकुर ने एल्विश यादव के बारे में व्लॉग की एक सीरीज बनाई और यहां तक कि एल्विश के फैंस की 'मां और बहनों' के लिए अपशब्द भी बोले।
इसी के बाद दोनों के बीच काफी लड़ाई-झगड़ा देखने को मिला। एल्विश यादव अफने साथ कई लोगों को लेकर मैक्सटर्न के पास पहुंचे और उन्हें पीटने लगे। यही नहीं, मैक्सटर्न ने उनके खिलाफ FIR भी दर्ज करवाई है। इस बीच मनीषा रानी ने एल्विश से अपने नाते तोड़ लिए हैं।
मनीषा रानी हर तरफ दिल जीत रही हैं। मनीषा के फैंस ने कहा कि उन्होंने सही कदम उठाया क्योंकि एल्विश यादव का कैरेक्टर काफी डार्क और कॉन्ट्रोवर्शियल है। वहीं, मनीषा रानी की इमेद बेहद अलग है। कई लोगों के अनुसार मनीषा रानी इस साल की वायरल स्टार हैं।
आपको बता दें कि एल्विश यादव और मैक्सटर्न ने परिवार के बुजुर्गों की मौजूदगी में मामला सुलझा लिया है। ऐसा लगता है कि सागर ठाकुर की मां दिल की मरीज हैं और उन्होंने अपने बेटे से कहा है कि वह इस लड़ाई को आगे न बढ़ाए। रजत दलाल ने दोनों के बीच शांतिदूत की भूमिका निभाई।


Click it and Unblock the Notifications
