बर्फीले पहाड़ों के बीच डीप नेक ब्लाउज पहन मनीषा रानी ने बिखेरा जलवा, वीडियो देख फैन्स बोले- हाय गर्मी...

Manisha Rani Latest Video Viral: मनीषा रानी अपने खास अंदाज और स्टाइल के लिए पसंद की जाती हैं। उनके बोलने का अंदाज और क्यूट बातें लोगों का दिल जीत लेती हैं। बता दें कि मनीषा रानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। आए दिनों उनका कोई ना कोई पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल होते ही रहते हैं। वहीं हाल ही में मनीषा रानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मनीषा बर्फीले पहाड़ों के बीच कमर मटकाती नजर आ रही हैं।
जमकर वायरल हो रहा मनीषा रानी का ये वीडियो
मनीषा रानी ने हाल ही में एक वीडियो अपने इंस्टा हैंडल पर शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मनीषा रानी डीप नेक ब्लाउज खुले बाल और लाल साड़ी पहने नजर आ रही हैं। इस वीडियो में मनीषा हमको हमी से चुरा लो पर शानदार पोज और एक्शन देती नजर आ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करने के साथ ही मनीषा रानी लिखती हैं- क्या मैं सपना देख रही हूं? नहीं, मैं अपने सपने में जी रही हूं। मुझे प्रकृति से प्यार है मेरा दिल यहां खुश हो जाता है। बता दें कि इस वीडियो पर यूजर्स के जमकर रिएक्शन आ रहे हैं।
यूजर्स ने जमकर किए कमेंट्स
एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा हाय गर्मी...इतनी बर्फ में भी आपको गर्मी लग रही है ? तो वहीं दूसरे ने कहा आप तो एक दम हिरोइन बन गई हो तो वहीं तीसरे ने कहा वाह क्या वीडियो है। आपको बता दें कि मनीषा रानी पहले सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर थीं। बाद में जब वे बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का हिस्सा बनी जिसके बाद उनकी फैन फॉलोइंग चार गुना ज्यादा बढ़ गई। इस शो के बाद मनीषा रानी झलक दिखला जा सीजन 11 की भी विनर रह चुकी हैं। बता दें कि इन दिनों मनीषा रानी कई प्रोजेक्ट में बिजी हैं।


Click it and Unblock the Notifications