'काजोल' बनकर मनीषा रानी ने काटा बवाल, वीडियो देख लोग बोले- 'शाहरुख की कमी है'

मनीषा रानी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो जब से बिग बॉस में नजर आईं हैं तब से उनकी पॉपुलेरिटी में चार चांद लग गए हैं। लोग उनकी हर अदा को पसंद करते हैं। हर एक की जुबान पर मनीषा रानी हैं।
इंस्टाग्राम पर भी फॉलोअर्स की संख्या दो गुनी बढ़ गई है। मनीषा के लेटेस्ट वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर आते ही जमकर वायरल हो जाते हैं। इस वक्त फिर से कुछ ऐसा हुआ है कि वो खबरों का हिस्सा हैं।
दरअसल मनीषा रानी ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसे देखते ही कमेंट की लंबी लाइन लग गई है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि मनीषा रानी बर्फ के पहाड़ों के सामने फिल्मी अंदाज में डांस कर रहे हैं।
डीडीएलजे के गाने को किया रिक्रिएट
मनीषा रानी इस वीडियो में काफी मस्ती के मूड में हैं। उनको देखा जा सकता है कि किस तरह से वो काजोल के गाने जरा सा झूम लूं मैं पर डांस कर रही हैं। हालांकि पीछे आपको बर्फ पहाड़ दिखेंगे। ये स्विटजरलैंड नहीं है बल्कि कश्मीर है। मनीषा रानी इस वक्त कश्मीर में एंजॉय कर रही हैं। उनके पीछे सड़क है जहां पर लोग टहलते हुए नजर आ रहे हैं और गाड़ियां निकल रही हैं। लोगों को मनीषा का ये अंदाज बेहद पसंद आया है। वो हमेशा की तरह काफी मस्ती में हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग मजेदार कमेंट्स कर रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''काजल वाइब तो पहले से ही है, बस एक शाहरुख की कमी है।'' एक ने लिखा, ''मनीषा टोपी पहनो.. ठंड लग जाएगी फिर मुझे दवाई लेके कश्मीर आना पड़ेगा।'' एक ने लिखा, ''क्या फ़ायदा ऐसे ठंड का, जब ठंड लग ही नहीं रही तो।'' एक ने लिखा, ''यार तुम कितने कमाल के हो।'' एक ने लिखा, ''साड़ी रील का इंतजार है. आख़िरकार आपको बर्फ़ मिल गई।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैँ। देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications