महेश भट्ट के किस करने पर ट्रोलर्स को मनीषा रानी ने दिया करारा जवाब, कहा- वो मेरे चाचा के....

मनीषा रानी इन दोनों काफी ज्यादा ट्रेंड में बनी हुई है. बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी सीजन 2' की वह टॉप 3 फाइनलिस्ट बनी. यहां तक कि उनकी चुलबुली बातें और दिल से खुलकर बोलने की वजह से उन्हें काफी ज्यादा दर्शकों द्वारा प्यार मिला. यहां तक कि बिग बॉस के घर में लोगों को उन्होंने खूब एंटरटेन भी किया.
मनीषा ने महेश को बताया नेक दिल इंसान
लेकिन आपको बता दें कि हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान मनीषा रानी ने शो में महेश भट्ट के साथ उनकी ट्रोलिंग के बारे में जिक्र किया. इस पर बात करते हुए मनीषा ने बताया कि "मैं यह एक बहुत ही बड़े निर्देशक हैं और उनसे मिलना मेरा एक सपना था. यहां तक कि उनके इरादे भी काफी नेक थे."
मनीषा ने महेश को बताया पिता और चाचा के समान
बिग बॉस ओटीटी 2 के एक एपिसोड के दौरान महेश ने मनीषा रानी को गले लगाकर माथे पर किस कर दिया था. जिसके बाद में सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा बवाल देखने को मिला था. लेकिन अब मनीषा रानी ने इस पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि "मैं बिल्कुल भी इस पर असहज नहीं थी. लेकिन अगर लोग सो रहे हैं कि उन्होंने मुझे गलत तरीके से छुआ है तो यह बहुत ही गलत है." मनीषा ने आगे कहा कि वह "मेरे चाचा, मेरे पिता जैसे हैं. बुजुर्ग लोग कई बार युवाओं के प्रति अपना प्यार का इजहार बहुत ही खास तरीके से किया करते हैं. मुझे उनकी बातें काफी अच्छी लगी. मैं उनके जैसे लीजेंट को देखकर काफी नर्वस हो गई थी. महेश भट्ट बहुत बड़े डायरेक्टर भी हैं."
पूजा भट्ट ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब
इसी के साथ-साथ पूजा भट्ट ने भी शो से बाहर आने के बाद में अपने पिता महेश भट्ट के मनीषा रानी को गले लगाने पर ट्रोलिंग को लेकर रिएक्शन दिया. उन्होंने कहा कि "जब मनीषा दूसरे कंटेस्टेंट्स को गले लगा लेती है और किस मांगती है तो किसी को भी दिक्कत नहीं होती. मुझे तो ऐसा लगता है कि लोग भूल जाते हैं कि दुनिया हमें वैसे ही देखते हैं जैसे कि हम हैं. असलियत में तो दुनिया हमें वैसे नहीं देखी है जैसे की दुनिया है."
बिग बॉस ओटीटी 2 का विनर
जानकारी के लिए आपको बता दें कि बिग बॉस ओटीटी 2 ग्रैंड फिनाले में यूट्यूबर एलविश यादव ने ट्रॉफी को अपने नाम किया. बता दें कि वह बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री पर आए थे. जीतने पर उन्हें 25 लाख का नगद पुरस्कार भी हासिल हुआ है. इस सीजन के दौरान पांच फाइनलिस्ट रहे जिनकी लिस्ट है एलविश, मनीषा रानी, अभिषेक मल्हान, बेबिका धुर्वे, पूजा भट्ट थे. वही आपको बता दें कि अभिषेक मल्हान यानी कि फुकरा इंसान और मनीषा रानी फर्स्ट और सेकंड रनर अप रहे.


Click it and Unblock the Notifications