कभी जजेस के लिए बिरयानी को कभी.. शोएब को 'झलक' जिताने के लिए दीपिका ने किए ऐसे काम? मनीषा रानी ने किया खुलासा

Manisha Rani dipika Kakar

Manisha Rani On Shoaib Dipika: रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 2' में धमाल मचा देने के बाद मनीषा रानी को 'झलक दिखला जा 11' में देखा गया। जिसकी वह विनर भी बनी और उन्होंने विजेता के तौर पर ट्रॉफी भी हासिल की। मनीषा रानी आज के वक्त में फंस के बीच में काफी ज्यादा चर्चा में बनी हुई है और आपको बता दें कि लोग भी उन्हें खूब प्यार देते हैं।

हालांकि हाल ही में सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत के दौरान मनीषा रानी ने रियलिटी शो झलक दिखलाजा को लेकर कई सारे खुलासे किए। इस दौरान मनीषा से शोएब इब्राहिम के बारे में पूछा गया कि क्या वह सिर्फ अपने फैन बेस की वजह से फाइनलिस्ट बने न कि प्रतिभा की वजह से। मनीषा ने इस पर बात करते हुए कहा कि शोएब इब्राहिम की अच्छी खासी पापुलैरिटी है। लेकिन शो प्रतिभा के आधार पर ही आगे बढ़ा जा सकता है।

मनीषा रानी ने इस पर बात करते हुए कहा कि "मुझे ऐसा नहीं लगता। शोएब इब्राहिम बहुत अच्छे डांसर है। झलक दिखला जा शो में प्रतिभा मायने रखती है। मुझे ऐसा नहीं लगता कि अगर आपको डांस नहीं आता तो आप आगे बढ़ सकते हो। शोएब बहुत जबरदस्त डांसर है और उनकी फैन फॉलोइंग भी अच्छी है। मुझे ऐसा लगता है कि यह दोनों का मिक्सर था, इसमें सिर्फ फैन फॉलोइंग नहीं थी। उन्होंने कई बार परफेक्ट 30 में भी अपनी जगह बनाई।"

मनीषा रानी से इस इंटरव्यू में पूछा गया कि क्या शोएब को जीतने के लिए उनकी पत्नी दीपिका ने जजेस को इंप्रेस करने की कोशिश की थी। इस पर मनीषा ने कहा कि शो पर दीपिका ने शोएब का काफी समर्थन किया। वह जजों के अलावा क्रू के लिए घर की बनी बिरयानी और खाने की चीज लेकर आई थी। मनीषा ने तो यह भी कहा कि उन्होंने कभी भी दीपिका के लाए हुए खाने को नहीं खाया। ये सिर्फ मेहमानों के लिए होता था।

मनीषा रानी ने आगे बात करते हुए कहा कि शो के जज अपने फीडबैक को लेकर काफी ज्यादा ईमानदार थे और उन्होंने किसी भी तरीके की छेड़छाड़ नहीं की। ये पूरी तरीके से जनता का खेल होता है। इससे साफ हो जाता है कि शोएब इब्राहिम को फाइनलिस्ट बनने के लिए किसी ने भी मदद नहीं की। हालांकि बिहार के एक छोटे से गांव से आई मनीषा रानी आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है।

Read more about: manisha rani dipika kakar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X