विशाल सिंह के साथ है मनीषा रानी का तगड़ा अफेयर? बोलीं- अगर रात के 3 बजे भी....

Manisha Rani Vishal Singh: मनीषा रानी को बिग बॉस ओटीटी 2 में देखा गया था और यहां पर वह फाइनलिस्ट रही थी। उन्हें दर्शकों से काफी प्यार भी मिला था। लेकिन अब हाल ही में मनीषा रानी और विशाल सिंह का नाम जोड़ा जा रहा है। दोनों के अफेयर के चर्चे हो रहे हैं और इस पर अब हाल ही में मनीषा रानी ने एक इंटरव्यू में बात की है।
मनीषा रानी ने गलाटा इंडिया के साथ इंटरव्यू के दौरान कहा कि "जब एक लड़के के साथ एक लड़का रहता है तो लोग कभी भी उसे पर बात नहीं करते। लोगों से दोस्त कहते हैं। लेकिन अगर कोई लड़की किसी लड़के के साथ रहती है या उसके साथ ज्यादा दिखने लग जाती है तो लोग उसको उसका बॉयफ्रेंड बनाने लगते हैं।"
मनीषा आगे कहती है कि "मुझे विशाल के लिए बहुत बुरा लगता है क्योंकि जो मेरे फैन्स है 70% फैंस वह विशाल के लिए नेगेटिव कमेंट करते रहते हैं। उसकी काफी गलत भी बोलते हैं कि क्यों हमेशा मनीषा के साथ में रहता है? अपनी फोटो डाल मनीषा की क्यों डालते हो? मैंने अपने फैंस को समझाया भी था लेकिन विशाल ने कहा कि तेरे फैंस भड़क जाएंगे छोड़ दे उन्हें जो भी बोलना है बोलने दे।"
मनीषा ने आगे बताया किआज अगर मुझे 3 बजे रात में कुछ हो भी जाता है तो मुझे अच्छे से पता है की सबसे पहले वही आएगा। मेरे पास बिग बॉस से पहले कार नहीं थी तब हम ऑटो से जाते थे। विशाल हमें कहता था कि कार ले ले और ऑटो से क्यों जाती है। तुम मेरे से कार लेलो। तभी वह मेरे साथ था। मैं आंख बंद करके उसे पर भरोसा कर सकती हूं।" मनीषा ने शादी को लेकर भी बात की और बताया कि वह सही पार्टनर मिलने का इंतजार कर रही है।


Click it and Unblock the Notifications














