Avika Gor संग अफेयर की खबरों पर पहली बार बोले Manish Raisinghan, कहा- हमारा रिश्ता...

Manish Raisinghan On Affair Rumours With Avika Gor: 'ससुराल सिमर का' टीवी सीरियल काफी ज्यादा फेमस हुआ था और इसमें शोएब इब्राहिम के अलावा दीपिका कक्कड़ की जोड़ी काफी ज्यादा पसंद की गई थी। शो में अविका गौर और मनीष रायसिंघन भी काफी अच्छे दोस्त बने हुए नजर आए थे।

Manish Raisinghan

इस सीरियल में अविका गौर और मनीष को पति-पत्नी का किरदार निभाते हुए देखा गया था। दोनों के कई सारे रोमांटिक सीन भी दिखाए गए थे। शो में दोनों की बहुत ही जबरदस्त केमिस्ट्री भी देखने को मिली थी। अफवाह तो यह भी आई थी कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और उनका एक बच्चा भी है। जिसको सबसे छुपा रखा है।

अविका संग अफेयर की अफवाहों पर बोले मनीष

लेकिन तब कभी भी मनीष ने इन सब अफवाहों पर अपना रिएक्शन नहीं दिया था। लेकिन अब सालों के बाद उन्होंने अविका गौर के साथ में अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ दी है। हाल ही में टेली मसाला के साथ इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि "हमारे रिलेशनशिप की खबरें भी आई थी और यह भी कहा गया था कि हमने बच्चा छुपा रखा है।"

मनीष ने अविका के साथ दोस्ती पर की बात

इंटरव्यू के दौरान मनीष ने हंसते हुए कहा कि "यह सब हमारी दोस्ती से ही शुरू हुआ था और हम एक सिक्योर को एक्टर भी थे। जब वह स्कूल जाती थी और वह बच्ची थी। लेकिन मैं अक्ल से थोड़ा सा लोचा था। हम बच्चों की तरह ही साथ जुड़े। हमारी बातचीत भी बहुत ज्यादा चाइल्डिश थी। हम दोनों ही अपने बचपन को जी रहे थे और हम सिनेमा पर भी बात करते थे। हम सिनेमा को साथ में एक्सप्लोर भी कर रहे थे।"

मनीष ने आगे कहा कि "एक बार ज्योति मैम ने डांट दिया था और कहा था कि तेरी वजह से यह टेक्निकली पिक्चर देखने लग गई है। इसमें क्या ब्रेकडाउन कर रही है और मैंने कहा कि मैं तो ऐसी फिल्में देखता ही नहीं हूं।"

अविका की शादी में क्यों शामिल नहीं हुए मनीष?

अभिनेता से जब सवाल किया गया कि आप अविका की शादी में क्यों नहीं गए थे तो इस पर उन्होंने जवाब देते हुए कहा कि "मुझे अविका ने कहा था कि तुम शादी में आ जाना और मैंने उससे पूछा था कि यह सच की शादी है क्या तो उसने कहा कि हां। मैंने उससे कहा कि यह तुम्हारी लाइफ का बहुत ही रियल मोमेंट है। मैं ऐसा नहीं चाहता हूं कि वहां पर मैं कमरे के लिए कुछ भी करूं या फिर हमारी कंट्रोवर्सी पर बात आ जाए। मैं बस उसको यही कहा कि तुम शादी करो और इस मोमेंट को इंजॉय करो। हम सिर्फ अच्छे दोस्त हैं और कुछ भी नहीं है।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X