चाहे घर, सेट या हो अस्पताल..ट्वीट तो करना बनता है!
हाल ही में खबर आई थी कि टीवी के मशहूर एक्टर मनीष पॉल अस्पताल में भर्ती हैं। जानकारी के अनुसार मनीष अपने कंधे की सर्जरी कराने के लिए अस्पताल में भर्ती हुए थे। आपको बता दें कि मनीष फिल्म 'बाबा बाबा ब्लैकशिप' की शूटिंग के दौरान घायल हो गए थे। उस दौरान उनके कंधे पर चोट लगी थी।

मनीष कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती हैं। हाल ही में मनीष ने सोशल मीडिया पर अपनी अस्पताल के बेड की तस्वीरें शेयर की हैं। आपको बता दें कि मनीष अभी भी अस्पताल में ही हैं और जल्द ही रिकवरी भी कर लेंगे। आपको बता दें कि मनीष अस्पताल में ही रह कर अपने फैंस के साथ लाइव चैटिंग कर रहे हैं और अपने आने वाले शो झलक दिखलाजा को प्रमोट कर रहे हैं।
गौरतलब है कि मनीष झलक दिखलाजा 9 को एक बार फिर होस्ट कर रहे हैं। ये शो 30 जुलाई को ऑनएयर होगा। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद जल्द ही मनीष फिर से शूटिंग शुरू कर देंगे। सूत्रों ने बताया कि मनीष को फिल्म के लिए 15 फुट की छलांग लगानी थी और दुर्भाग्यवश वो कंधे के बल गिरे।
सर्जरी करवाने से पहले झलक दिखलाजा के मेज़बान ने अपने बाकी के कामों को पूरा कर लिया था। सूत्रों ने बताया कि कंधे के दर्द के बावजूद मनीष ने पिछले सप्ताह 'बाबा बाबा ब्लैकशिप', 'झलक दिखलाजा' सहित अन्य कई कामों को पूरा कर लिया है।
तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications











