मनीष पॉल ने छोड़ा 'मैड इन इंडिया', सुनील की खाट खड़ी
कपिल शर्मा और कलर्स से पंगा लेने के बाद बड़े ही जोर-शोर से सुनील ग्रोवर ने स्टार प्लस पर 'मैड इन इंडिया' शो स्टार्ट किया था लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद शो अभी तक फ्लॉप ही रहा है।
इस वजह से सुनील मन ही मन परेशान तो हैं ही लेकिन इस परेशानी में घी का काम कर दिया है शो के होस्ट मनीष पॉल ने, जिनके बारे में खबर है कि उन्होंने शो छोड़ दिया है क्योंकि उन्होंने चैनल से मात्र इस शो के लिए सिर्फ 26 एपिसोड का कॉन्ट्रैक्ट साइन किया था। ऐसे में अगर यह बात सही है तो 31 मार्च को मनीष का सेट पर आखिरी दिन हो सकता है।
सलवार सूट में नहीं अब मिनी स्कर्ट में दिखेगी चुटकी
खबर यह भी है कि सुनील को स्टार प्लस ने अल्टीमेटम भी दे रखा है कि वह शो की टीआरपी बढ़ाये वरना चैनल को शो ऑफ एयर करना पड़ेगा। हालांकि सुनील ग्रोवर उर्फ चुटकी ने इस बात को अफवाह ही करार दिया है।
लेकिन इसमें कोई शक नहीं है कि 'मैड इन इंडिया' में चुटकी उर्फ सुनील ग्रोवर ने वो कमाल नहीं दिखाया जो कि वो कपिल के शो 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में गुत्थी बनकर दिखा चुके हैं। लोगों के फीडबैक भी यही कहते हैं कि 'मैड इन इंडिया' फनी और एंटरटेनिंग नहीं बल्कि हद से ज्यादा बोरिंग है।


Click it and Unblock the Notifications












