Bigg Boss 16 से बाहर आकर अब्दु रोजिक का दर्दनाक खुलासा- लोग मुझ पर पैसे फेंकते और फिर

Abdu Rozik Bigg Boss 16:बिग बॅास 16 से बाहर आकर अब्दु रोजिक अपनी लोकप्रियता का आनंद उठा रहे हैं। अब्दु रोजिक को बीते कुछ दिनों पर कई खास जगहों पर देखा गया। वहीं अब अब्दु रोजिक ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने गरीबी के दिनों को याद किया है। अब्दु रोजिक ने बताया है कि कैसे लोग उन पर पैसे फेंका करते थे।
मनीष पॉल के पॉडकास्ट में बिग बॉस 16 फेम अब्दु रोज़ीक का वीडियो जब से अपलोड हुआ हैं लोगों ने अपना ढेर सारा प्यार उड़ेल दिया हैं। अब्दु ने बताया कि एक वक्त में लोग उनपर धौस जमाते थे और पैसा फेकते थे। अब्दु बताते है कि," हर दिन बाजार में मुझे लोग देखते थे और मुझे पैसे देते थे। कुछ कहते थे अरे!यार जाओ,तुम यहां क्यों आये हो।
लोग मुझे पैसे देने के बजाये मुझपर पैसे फेकते थे। मैं स्कूल नही जा पाया।"अब्दु ने बताया कि कैसे वह ढाई घंटे पैदल चलकर स्कूल जाते थे और कभी-कभी बर्फ इतनी ज्यादा हो जाती थी कि अब्दु स्कूल तक नही जा पाते थे ,आज लोगों से मिल रही इतनी मोह्हबत देखकर अब्दु को यकीन नही हो रहा हैं कि वो अब बड़े स्टार हो गए हैं। वैसे अब्दु और मनीष के बीच हुई इस खास बात को जानने के लिए आपको मनीष पॉल पॉडकास्ट देखना होगा ।बात करे मनीष पॉल की तो हाल ही फ़िल्म जुग जग जियो में वो अपने अभिनय के बेहतरीन पारी का प्रदर्शन कर चुके हैं और अब वो पूरी तरह से अपनी डिजिटल पारी खेलने के लिए तैयार हैं जहाँ पर मनीष एक अलग रूप-रंग में नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications