कपिल को तगड़ा झटका, सुनील के शो 'छुटकी' को होस्ट करेंगे मनीष पॉल
शायद किसी ने सच ही कहा है कि फिल्मी और टीवी की दुनिया में कोई किसी का दोस्त नहीं होता है। कोई कभी दोस्त बनकर दिखता है तो कभी वही दोस्त उसी का सबसे बड़ा दुश्मन बन जाता है। आप सोच रहे होंगे कि हम यह बाते क्यों कह रहे हैं। तो सुनिए इस बात के पीछे एक बहुत बड़ी वजह है।
हम बात कर रहे हैं कॉमेडियन कपिल शर्मा की, जिन्हें चुनौती देने के लिए सुनील ग्रोवर उर्फ गुत्थी ने कमर कस ली है और उनके शो के मुकाबले स्टार प्लस पर अपना शो 'छुटकी' लेकर आने को तैयार है। कपिल अभी इस बात को ठीक से समझ पाते कि अब उनके ऊपर एक और कुठाराघात हो गया है और वह यह है कि सुनील ग्रोवर के नये शो 'छुटकी' को होस्ट करने जा रहे हैं कपिल शर्मा के बेहद करीबी माने जाने वाले मनीष पॉल।
कपिल औऱ मनीष ने साथ में कलर्स के डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा.. को होस्ट किया था लेकिन अब दोनों एक-दूसरे को चुनौती देते नजर आयेंगे। गुत्थी उर्फ सुनील ग्रोवर के शो 'छुटकी' का प्रसारण जल्द ही शुरू होने जा रहा है। शो के प्रोमो आने शुरू हो गये हैं। मालूम हो कि कपिल औऱ मनीष अक्सर इवेंट और पुरस्कार समारोह में साथ-साथ नजर आते हैं।
लोगों की नजर में दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं लेकिन अब तस्वीर कुछ औऱ ही कहती है। वैसे मानना पड़ेगा कि दोनो ही मंझे हुए होस्ट हैं देखते हैं कि सुनील-कपिल की लड़ाई में मनीष पॉल कितना तड़का लगा पाते हैं और किस तरह से होस्ट कपिल शर्मा को चुनौती दे पाते हैं?
गौरतलब है कि सुनील ग्रोवर उर्फ गुत्थी का कपिल शर्मा और शो के आयोजक कलर्स चैनल वालों से का जमकर विवाद हुआ था और गुत्थी उर्फ सुनील ग्रोवर ने हिट शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल को छोड़ दिया था।
कपिल और सुनील का झगडा़ काफी हाईलाइट हुआ था जिसकी वजह से शो ने सुनील को गुत्थी करेक्टर कहीं भी प्ले करने से मना कर दिया था।जिसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सुनील ग्रोवर अपना खुद का नया शो लेकर आ रहे हैं जिसका नाम है 'छुटकी'। जिसमें भी सुनील महिला का ही रोल प्ले कर रहे हैं।
आगे की खबर स्लाइडो में..


Click it and Unblock the Notifications