एक दिन मैं भी करण संग काम करूंगा: मनीष पॉल
वीडियो जॉकी से अभिनेता बने मनीष पॉल फिल्म 'मिकी वाइरस' से बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं और उन्हें एक दिन फिल्मकार करन जौहर के साथ काम करने की उम्मीद है जैसा कि करन ने भविष्य में उन्हें एक उपयुक्त भूमिका देने का वादा किया है।
मनीष ने 'मिकी वाइरस' से संबंधित एक कार्यक्रम के दौरान गुरुवार को कहा, "करन और मैं बहुत अच्छे मित्र हैं। लेकिन मैं उनसे फिल्म के बारे में बात नहीं करता। मैंने उनसे कभी फिल्म के बारे में नहीं पूछा।

लेकिन हां, करन ने मुझसे खुद कहा था कि मेरे लिए अच्छी भूमिका होने पर वह मुझे काम का प्रस्ताव देंगे क्योंकि वह कोई भी भूमिका देकर मेरा समय बर्बाद नहीं करना चाहते।"
उन्होंने कहा, "इस बात की उम्मीद करता हूं करन को अच्छी कहानी मिले, जो उनके अनुसार मेरे लिए सटीक हो। मुझे उम्मीद है कि वह मुझे वह प्रस्ताव देंगे।"
मनीष और करन रिएलिटी शो 'झलक दिखला जा' के छठे संस्करण में नजर आ रहे हैं। करन इसमें निर्णायक जबकि मनीष प्रस्तोता की भूमिका में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications