और मजाक-मजाक में अक्षय से मार खा गये मनीष पॉल
और मजाक-मजाक में अक्षय से मार खा गये मनीष पॉल
शो के सेट पर मनीष पॉल अभिनेता अक्षय के पीछे ही पड़ गये कि वो अपने मार्शल आर्ट की कलाबाजी सबको दिखाये जिसके बाद अक्षय इस बात पर राजी हो गये लेकिन जैसे ही अक्षय ने अपना हूनर दिखाया वो मनीष पॉल पर ही भारी पड़ गया।
अंदर की खबर रखने वालों का कहना है कि अक्षय ने मनीष को वार्निंग दी थी वो जब स्टंट करें तो वो सामने ना आये। लेकिन अपनी आदत से मजबूर मनीष पॉल ने उनकी नहीं सुनी और वो अक्षय के सामने आ गये लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और अक्षय का किक मनीष को दूर तक पटक चुका था।
जिसके बाद तो सेट पर मौजूद तो सभी लोग हंसने लगे लेकिन मनीष पॉल दर्द से कराह उठे। उनकी कोहनी में चोट लगी थी, हालांकि चोट मामूली थी लेकिन फिर भी थोड़ी देर तक शो की शूटिंग रोक दी गई।
हालांकि मनीष ने इसके बाद जो कहा उसे सुनकर हर कोई उनका प्रशंसक हो गया। मनीष ने कहा कि भले ही उन्हें चोट लगी लेकिन इसकी वजह से लोग हंस पड़े तो मैं अपना दर्ज भूल गया।
मालूम हो कि एंटरटेंनमेंट फिल्म में अक्षय कुमार और तमन्ना भाटिया की जोड़ी है। फिल्म 8 अगस्त को रिलीज होगी।


Click it and Unblock the Notifications












