OMG..सलमान खान..गोल्डन चांस..इस हिट एक्टर का मेकओवर..Shock
मनीष पॉल ने सलमान खान के दबंग वर्ल्ड टूर के लिए खुद को पूरी तरह बदल दिया है। इस टूर में मनीष के साथ बॅालीवुड के कई नामी चेहरे शामिल होने वाले हैं।
सलमान खान की इस साल रिलीज होने वाली दो बहुप्रतिक्षित फिल्म टाइगर जिंदा है और ट्यूबलाइट से पहले इस महीने एक और बड़ा धमाका होने जा रहा है। सलमान दबंग वर्ल्ड टूर की शुरुआत करने जा रहे हैं।
इस टूर से जुड़ी बेहद खास जानकारी हमारे पास आयी है। सलमान खान के साथ इस टूर में बॅालीवुड के नामी हरो के साथ टीवी इंडस्ट्री में धूम मचाने वाले एंकर मनीष पॉल भी नजर आयेंगे।

वह इस शो को होस्ट करेंगे। जी हां, इस टूर की शुरुआत 21 अप्रैल से होने वाली है। ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में इसकी शुरुआत होने जा रही है। आगे चलकर यह शो मलेशिया में भी पहुंचेगा।
सलमान खान के साथ मिले इस बड़े मौके को आखिर कौन हाथ से गंवाना चाहेगा। मुमकिन है कि एंकरिंग के साथ मनीष इस शो में सलमान के साथ थिरकते हुए भी नजर आए। इस वजह से उन्होने खुद को फिजिकली फिट कर लिया है।
गौरतलब है कि हाल ही मनीष को हाथ में चोट लगी थी। इसी हालत में उन्होंने झलक दिखला जा की शूटिंग पूरी की। चोट लगने के कारण वह खुद की सेहत पर ध्यान नहीं दे पा रहे थे। टूर पर जाने से पहले वह खुद को फिजिकल तौर पर फिट करना चाहते थे।
रहा सवाल मौके का तो सलमान ने इस टूर में उन सभी चेहरों के साथ दिखेंगे जो कि सलमान के बेहद करीबी हैं। आइए जानते हैं कि आखिर सलमान के दबंग टूर की स्टार लिस्ट पर। यहां देखें पूरी लिस्ट...


Click it and Unblock the Notifications
