फिर पिता बने मनीष पॉल, घर में आया Baby boy!
टेलिवीज़न इंडस्ट्री के जाने-माने सितारे मनीष पॉल के लिए ये तो सेलिब्रेशन का टाइम है। जानकारी के अनुसार मनीष एक बार फिर से पिता बन गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उनकी पत्नी ने एक बेबी ब्वॉय को जन्म दिया है।
[वापस आएंगे ये सुपरस्टार KHAN, इस सीरियल से होगी एंट्री!]
हाल ही के इंटरव्यू में ये बात सामने आई थी कि उनकी पत्नी संयुक्ता पॉल प्रेग्नेंट हैं। इंटरव्यू के दौरान मनीष ने खुद बताया कि वो अपने आने वाले बच्चे के लिए कितने एक्साइटेड हैं।

मनीष ने इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्होंने और उनकी पत्नी दोनों ने आने वाले बच्चे का नाम पहले से ही सोच लिया है। उन्होंने कहा था कि ये मेरे लिए एक बेहतरीन फीलिंग होगी जब मैं दूसरी बार पिता बनूंगा। उन्होंने कहा कि उन्हें बच्चे बहुत पसंद हैं।
मनीष ने ये भी कहा था कि हमारा बच्चा किसी भी समय दुनिया में आने वाला है तो इसलिए अब वो इन दिनों में शूटिंग नहीं करेंगे। मनीष ने कहा था कि उनकी बेटी इस बेबी के लिए काफी एक्साइटेड है और बेसब्री से उनका इंतज़ार कर रही है। आपको बता दें कि मनीष की ये दूसरी संतान है। मनीष की इससे पहले एक बेटी भी है।
बता दें कि मनीष और संयुक्ता ने 2007 में शादी की थी। इन दोनों की मुलाकात स्कूल में हुई थी और 1998 में दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू करा दिया था। लव मैरिज होने में इन्हें किसी भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा था, क्योंकि दोनों के परिवार एक-दूसरे को जानते थे।
वहीं मनीष ने अपने करियर की शुरुआत आरजे के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग की तरफ कदम बढ़ाए। मनीष ने स्टैंड-अप कॉमेडी के साथ-साथ रिएलिटी शो में होस्टिंग भी की है। मनीष हमेशा सोशल साइट्स पर काफी एक्टिव रहते हैं। इसी कारण इनके फैंस की संख्या भी काफी है। खैर अब इतना ही कहेंगे...Cograts Manish-sanyukta! नया मेहमान मुबारक हो।


Click it and Unblock the Notifications