..................... Manish Naggdev taking counselling therapy after breakup with srishty rode - Hindi Filmibeat

सृष्टि रोडे से ब्रेकअप के बाद डॉक्टर के पास जा रहे हैं मनीष नागदेव, चौंकाने वाली खबर !

By Prachi Dixit

बिग बॅास 12 फेम सृष्टि रोडे इन दिनों अपने ब्रेकअप को लेकर चर्चा में हैं। आपको बता दें कि बिग बॅास 12 से बाहर आने के कुछ दिन बाद सृष्टि ने मनीष नागदेव से ब्रेकअप कर लिया था। कुछ दिन पहले मनीष नागदेव ने सोशल मीडिया के जरिए एक इमोशनल लेटर लिखकर सृष्टि के ब्रेकअप करने की वजह बताई थी।

वहीं अब एक वेबसाइट की रिपोर्ट्स के मुताबिक मनीष पिछले कुछ महीनों से सही ढंग से खाना नहीं खा रहे हैं। उन्हें सोने में भी दिक्कत हो रही हैं। वेबसाइट से बातचीत में मनीष ने इसे कन्फर्म किया है। मनीष ने बताया है कि हां, मैं एक वीक से थेरेपी और काउंसलिंग ले रहा हूं।

Srishty Rode

लेकिन आपको बता दें कि अभी भी वह ब्रेकअप से उभर नहीं पाए हैं। मनीष ने बताया कि अभी नहीं बाहर आया हूं। मैंने काम शुरू नहीं किया है। अभी मैं किसी निर्माता से नहीं मिल रहा हूं। हाल ही में सृष्टि ने अपनी एक तस्वीर शेयर करते हुए खुद को सिंगल बताया।

उन्होंने लिखा था कि जीवन गुलाबों या फिर कांटों से भरा हो सकता है। मैं जीवन के रण पर चलती हूं। इस सफर में मेरा पसंदीदा साथी मैं खुद हूं। इससे पहले मनीष ने लिखा था कि सृष्टि ने चार साल के रिश्ते को एक फोन कॅाल पर खत्म कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X