रंग बदलती में माणिनी मिश्रा की एंट्री

खनक और सैशा में आपस में भिड़ंत होती है। एक तरफ खन है , जोकि जीवन में अपने मूल्यों को कभी भी नहीं भूल सकती है, वही दूसरी तरफ सैशा है, जो हर समय अपने आप को सही साबित करने के लिए तैयार रहती है। यह देशी अवतार और विदेशी दिवा के बीच की टकराहट है पूरब और पश्चिम की लड़ाई है।
माणिनी मिश्रा ने कहा इस कार्यक्रम के सैशा के किरदार से मुझे सहज ही लगाव है। आधुनिक, स्मार्ट, आउटगोइंग, हाजिरजवाब, यह किरदार सचमुच मुझे रोमांचित करता है। यह खुशमिजाज, स्टाइलिश एवं अत्यंत पाश्चात्य भूमिका है। इस सो में माणिनी जैसी प्रतिभाशाली कलाकार के साथ काफा कुछ देखने लायक है।
बस दिल थाम को इंतजार करें। एक बात बिल्कुल पक्की है कि उनके आ जाने से इस शो में ग्लैमर और कॉमेडी की खुराब बढ़ जायेगी। रंग बदलती ओढ़नी में क्या आकर्षक मोड़ आता है। देखने के लिए आनेवाले एपिसोड देखते रहें।


Click it and Unblock the Notifications











