सुशांत सिंह राजपूत का नाम सुनते ही अंकिता लोखंडे ने निकाली भड़ास Video वायरल !
एक बार फिर से पवित्र रिश्ता की जोड़ी सुशांत सिंह राजपूर और अंकिता लोखंडे चर्चा में हैं। हाल ही में खबर आयी थी कि अंकिता जल्द ही 2019 में मुंबई के बिजनेसमैन विकी जैन से शादी करने जा रही हैं।
इसके साथ अंकिता जल्द ही कंगना रनौत की मर्णिकणिका से डेब्यू कर रही हैं। इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में अंकिता के दमदार किरदार की तारीफ की जा रही है। लेकिन हाल ही में जब अंकिता से सुशांत सिंह राजपूत के बारे में सवाल किया गया तो उनका जवाब सुनकर आप भी चौंक जायेंगे।

जी हां, इसका एक वीडियो वायरल हो रहा है।Telly Tashan द्वारा यूट्यूब पर 'स्टार स्क्रीन अवॉर्ड' का एक वीडियो अपलोड किया गया । इस अवॅार्ड का हिस्सा सुशांत और अंकिता दोनों बने थे।
मीडिया से बातचीत करते हुए अंकिता ने बताया कि वह अपनी फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' को लेकर काफी उत्साहित हैं। लेकिन जब अंकिता से सुशांत के बारे में सवाल किया गया तो वह काफी नाराज दिखीं। ( नीचे देखिए इसका वीडियो)


Click it and Unblock the Notifications