..................... Maniesha Paul Struggle Story He Was Jobless For A Year Once Akshay Kumar Insulted Him - Hindi Filmibeat

अक्षय कुमार ने की बेज्जती, एक साल तक घर पर बिना काम बैठा रहा ये एक्टर, आज इंडस्ट्री पर करता है राज

Maniesh Paul

Maniesh Paul Struggle Story: फिल्मों से लेकर टीवी इंडस्ट्री में ऐसे कई सारे सितारे हैं जिन्होंने अपनी जिंदगी में काफी स्ट्रगल किया। जो बड़े सपने लेकर इंडस्ट्री में आए और काफी मेहनत के बाद इसे हकीकत में बदला। हालांकि इस मुकाम तक पहुंचना उनके लिए आसान नहीं था और आज हम आपको एक ऐसे ही अभिनेता के बारे में बताने वाले हैं। हम बात कर रहे हैं मनीष पॉल की।

मनीष पॉल अभी के समय पर किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि एक वक्त हुआ करता था जब वह एक साल तक बेरोजगार रहे। यहां तक कि उनके पास में किराया देने तक के पैसे नहीं बचे थे। मनीष पॉल ने अपने संघर्षों को लेकर भी बात की थी और इस पर कई सारे खुलासे भी किए थे।

मनीष पॉल ने इस पर बात करते हुए कहा कि "जब मैंने स्ट्रगल किया था तो संयुक्ता ने मेरा काफी सपोर्ट भी किया था। फिर 2006 में मुझे आरजे के तौर पर फुल टाइम जॉब मिली। मैंने संयुक्ता को कहा कि चलो ठीक है शादी कर लेते हैं। हमारी पंजाबी और बंगाली रीति रिवाज से बहुत ही धूमधाम से शादी हुई।"

एक्टर ने आगे बताया कि "संयुक्ता ने मेरे साथ में रहने के बाद एक टीचर के तौर पर नौकरी की। मैं अपनी नौकरी और कुछ एंकरिंग कामों में लगा रहता था। हमें मुश्किल से ही समय मिल पाता था और उसने कभी भी शिकायत नहीं की। 2008 में मैं 1 साल के लिए बेरोजगार हुआ और मेरे पास घर का किराया देने तक के पैसे नहीं बचे थे।"

मनीष बताते हैं कि "संयुक्ता ने हर चीज को संभाला और वह कहती थी कि धैर्य रखो तुम्हें जल्दी ही एक बड़ा मौका जरूर मिलेगा। 1 साल बाद ऐसा ही हुआ और मुझे एक टीवी सीरियल से काम आया। चीजें बेहतर हुई और मैं एक रियलिटी शो के अलावा अवॉर्ड्स नाइट करने लगा। 2011 में हमारी एक बेटी हुई और 2016 में एक बेटा हुआ।"

अभिनेता बताते हैं कि "फाइनली मैं एक ऐसी जगह पर पहुंच चुका हूं जहां पर मैं संयुक्ता और अपने बच्चों के साथ में समय बिता पाता हूं और यह नियम है कि मैं खाने की मेज पर काम के बारे में कोई भी बात नहीं करता हूं।"

मनीष पॉल ने एक सेलिब्रिटी के साथ अपना एक मजेदार किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि "एक बार अक्षय कुमार उन पर चिल्ला गए थे। जब उन्होंने एक अवॉर्ड फंक्शन में एक्टर से एक्टिंग के बारे में कुछ टिप्स शेयर करने के लिए कहा तो उन्होंने बहुत ही सख्त लहजे के साथ चुप रहो कहा। इस पर मेरे पसीने छूट गए और मेरी मां भी पहली बार मेरा काम देखने के लिए गई थी। मैं बहुत ही शर्मिंदा हुआ कि मेरी बेइज्जती हो गई।"

Read more about: maniesh paul akshay kumar
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X