धमाकेदरा वापसी के साथ मनीष पॉल होस्ट करेंगे इंडियाज़ बेस्ट डांसर - 2

By Filmibeat Desk

इंडियाज़ बेस्ट डांसर का दूसरा सीजन पहले से ज्यादा भव्य होगा।मलाइका अरोड़ा, गीता कपूर और टेरेंस लुइस जजों की कुर्सी संभालने के लिए वापसी कर रहे। इसके होस्ट होंगे मनीष पॉल। काफी समय बाद मनीष पॅाल किसी शो को होस्ट करने जा रहे हैं। इंडियाज़ बेस्ट डांसर 2 होस्ट करने को लेकर मनीष पॉल ने कहा कि एक होस्ट के रूप में इतने सारे टैलेंट से रूबरू होना और उनके सफर का हिस्सा बनना, मेरे लिए बहुत खुशी की बात है।

इंडियाज़ बेस्ट डांसर का पहला सीजन बेमिसाल था और अब मैं मनोरंजन से भरपूर एक और शानदार सीजन के लिए इस टीम में शामिल होने का और इंतजार नहीं कर सकता। मुझे इस शो का कॉन्सेप्ट बहुत पसंद है। यह मंच जिस तरह का टैलेंट आकर्षित करता है, वो बेमिसाल है।

Maniesh Paul

मुझे लगता है कि डांस अभिव्यक्ति की कला है, और खुद को अभिव्यक्त करने की बात हो, तो इसमें कोई सीमाएं नहीं होनी चाहिए। इस मंच पर आने वाले कंटेस्टेंट्स ना सिर्फ इस बात में यकीन रखते हैं, बल्कि इसके हर पल को जीते हैं। ऐसे में यह कहना लाज़मी होगा कि इंडियाज़ बेस्ट डांसर 'बेस्ट का नेक्स्ट अवतार' खोज निकालेगा।

अब मुझे इस शानदार सीजन का इंतजार है।"डिजिटल ऑडिशंस में देश भर के डांस प्रेमियों से मिले जबर्दस्त रिस्पाॅन्स के बाद अब यह शो आगे बढ़ रहा है और ऐसे कंटेस्टेंट्स के साथ मनोरंजन का स्तर कई गुना बढ़ाने जा रहा है, जो पैशनेट और समर्पित हैं और खुद को हर दिन बेहतर बनाने का पक्का इरादा रखते हैं। दर्शकों को इसमें जबर्दस्त परफॉर्मेंस और प्रेरणादायक डांस का शानदार संगम देखने को मिलेगा।इंडियाज़ बेस्ट डांसर - 2, शुरू हो रहा है 16 अक्टूबर से हर शनिवार और रविवार रात 8 बजे, सिर्फ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X