Nora Fatehi को गलत जगह छूने का आरोप, भड़के Terence Lewis -मुझे गालियां दी, कैमरा लगा हुआ था

Terence lewis, Nora Fatehi

इंडियाज बेस्ट डांसर के सेट को कुछ साल पहले कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस और नोरा फतेही ने जज किया। इस दौरान स्टेज पर नोरा और टेरेंस के डांस एक्ट का वीडियो वायरल हुआ। इस वीडियो पर हंगामा हुआ कि टेरेंस लुईस ने नोरा फतेही को गलत तरीके से छूने की कोशिश की है। काफी समय बाद टेरेंस लुईस ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की है और बोला है कि उनके एक्शन को गलत समझा गया। मनीष पॅाल के पॉडकास्ट शो पर टेरेंस लुईस ने खुद पर लगे इस आरोप पर अपना पक्ष सामने रखा है।

टेरेंस लुईस ने कहा है कि वह एक साधारण हालात था। उस शो में शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी पत्नी आई थीं। जज गीता कपूर को लगा कि हमें उनका स्वागत आलीशान तरीके से करना चाहिए। पहले शो मलाइका अरोड़ा जज करती थीं। उन्हें कोविड हो गया था। मलाइका अरोड़ा की जगह नोरा फतेही शो जज कर रही थीं। मैंने गीता से कहा कि फुल नमस्कार के साथ हम दोनों का स्वागत करेंगे।

लेकिन गीता को लगा कि उतना काफी नहीं है। हमें कुछ और करना चाहिए। इस दौरान मुझे याद नहीं है कि मेरा हाथ नोरा को टच हुआ भी या नहीं। टेरेंस ने आगे कहा कि मैं किसी को गलत तरीके से क्यों छूना चाहूंगा। जब कि मेरे आस-पास कैमरा लगा हुआ है। यह बहुत तुच्छ बात है। मुझे मैसेज में गालियां दी गईं।वह आगे कहते हैं कि मैं नोरा के साथ क्लोज होकर भी डासं कर चुका हूं। जब आप परफॅार्म करते हैं तो उस जोन में जाकर सोचते नहीं हो। टेरेंस का कहना है कि इस वीडियो के साथ छेड़खानी की गई।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X