कोरियोग्राफर गीता कपूर को लोगों ने पूछा- तुम्हारा क्या काम है? मोटी, Body shaming का खुलासा

Geeta Kapur:कोरियोग्राफर गीता कपूर टीवी की दुनिया में छाई रहती हैं। सुपर डांसर के साथ वह कई डांस शो को जज कर चुकी हैं। गीता मां के नाम से टीवी इंडस्ट्री में उनकी पहचान है। गीता कपूर ने अपने करियर की शुरुआत साल 2009 में डांस रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस को जज करके किया था। हाल ही में गीता कपूर ने यह खुलासा किया है कि उन्हें बॅाडी शेमिंग का सामना करना पड़ा है। गीता कपूर ने यह भी बताया कि उन्हें कई दफा इसके लिए बुरी तरह ट्रोल भी किया गया है। लेकिन एक वक्त के बाद उन्हें इन सब चीजों से फर्क पड़ना बंद हो गया है। मनीष पॅाल के पॅाडकास्ट शो के दौरान बातचीत में गीता कपूर ने इस बात का खुलासा किया है। गीता कपूर ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर बात की है।

सोशल मीडिया ने किया परेशान
गीता कपूर ने बताया कि कैसे सोशल मीडिया पर लोगों ने इस तरह के कमेंट कर उन्हें काफी परेशान कर दिया था। शुरुआत के समय उन्हें इन सब बातों से फर्क पड़ता था। बाद में उन्होंने इससे आगे बढ़कर सोचना शुरू किया।गीता कपूर ने बीते दिनों को याद कर बताया कि मुझे फैन मेल आया करता था।

गीता कपूर की बॅाडी शेमिंग
गंदी और वाहियात किस्म की चीजें आती थीं। गीता ने कहा कि वह यह सब देखकर उदास हो गई थीं कि आखिर उनके साथ यह क्या हो रहा है? गीता ने कहा कि उन्हें यह लगता था कि आखिर कोई उनका काम क्यों नहीं देख रहा है? गीता ने बताया कि मुझ पर सवाल उठता था कि टेरेंस और रेमो के पास पसैनैलिटी है, तुम वहां पे क्यों हो? तुम्हारा वहां पर क्या काम है? मोटी।

गीता कपूर ने उठाया सवाल
गीता ने बताया कि उन्हें इस तरह के मैसेज आया करते थे। इन सब बातों ने उन्हें काफी परेशान कर दिया था। गीता ने कहा कि मेरी टीम के लोगों ने मुझे समझाया कि ऐसे लोगों की राय उनके लिए क्या मायने रखती हैं? फिर गीता को भी अहसास हुआ कि उन्हें ऐसे लोगों की परवाह नहीं करना चाहिए।

ब्रांडेड कपड़े नहीं पहनती गीता कपूर
मैंने खुद से सवाल किया कि क्या यह लोग मेरा घर चला रहे हैं? क्या वे सभी मेरे लिए मायने रखते हैं, तो नहीं। बिल्कुल भी नहीं। इसके बाद मैं सिर्फ सकारात्मकता पर ध्यान देती हूं। गीता कपूर ने यह भी बताया कि ब्रांड्स के कपड़े मुझे कभी फिट नहीं हुए। ब्रांडेड कपड़े मुझे पसंद आते हैं। वैसे कपड़े मुझ पर कभी फिट नहीं होते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











