..................... Elvish Yadav- रेव पार्टी में सांप कांड में एल्विश यादव पर भड़कीं मेनका गांधी Maneka Gandhi got angry at Elvish Yadav in the snake case Rave party, said- 'Arrest him immediately' - Hindi Filmibeat

Elvish Yadav- रेव पार्टी में सांप कांड में एल्विश यादव पर भड़कीं मेनका गांधी, बोलीं- 'तुरंत गिरफ्तार करो'

elvish yadav

यूट्यूबर एल्विश यादव जो कि बिग बॉस 17 में आने के बाद काफी चर्चा में आए थे। इस वक्त वो एक मुसीबत में हैं और उनपर रेव पार्टियों में साप का जहर इस्तेमाल करने का आरोप लगा है। जी हां, इस मामले को लेकर शुक्रवार को नोएडा पुलिस ने एक मामला दर्ज किया है।

हालांकि एल्विश यादव के मुताबिक ये सारे आरोप बिल्कुल बेबुनिया हैं। इस मामले पर कई लोग अपना रिएक्शन दे रहे हैं और इस बीच भाजपा सांसद मेनका गांधी भी सामने आई हैं। मेनका गांधी एल्विश पर भड़कती हुईं नजर आईं हैं और काफी खरी खोटी सुनाई है।

गौरतलब है कि वो मेनका गांधी ही हैं जिनके एनजीओ ने एल्विश के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। मेनका ने एक बयान जारी करते हुए कहा है, "यह एक ग्रेड 1 अपराध है, इसको तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए। एक वन्यजीव को परेशान करने का अपराध 7 साल तक की सजा होती है।

जब किंग कोबरा का जहर निकाला जाता है तो वे मर जाते हैं। उनका जहर भोजन को पचाने के लिए होता है। जहर के बिना वे कुछ भी नहीं खा पाते हैं और इस तरह मर जाते हैं। देश में कोबरा और अजगर बहुत कम हैं। उन्हें पालना अपराध है।

उन्हें पकड़ें या उनका इस्तेमाल करें। इसके अलावा मेनका गांधी ने कहा कि, ''इसके पीछे कोई बड़ा रैकेट हो सकता है।'' उन्होने कहा, "सांप के जहर से लीवर और किडनी खराब हो जाती है और फिर दिमाग चकराने लगता है। इसलिए आपको चक्कर आने लगते हैं।"

उनके इस बयान के बाद बवाल मचा हुआ है और लोग कई तरह की बातें कर रहे हैं। एल्विश यादव ने अपनी वायरल हो रही है तस्वीर को गलत बताया था। उनका कहना था कि वो सांप के साथ किसी रेव पार्टी में नहीं बल्कि एक एलबम की शूटिंग के दौरान थे। उन्होने बताया कि महीनों पहले की तस्वीर है जिसको अब वायरल किया जा रहा है।

Read more about: elvish yadav
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X