पति की मौत को हुए 3 साल, ये हसीना अकेले कर रही दो बच्चों की परवरिश, बोलीं- हम त्यौहार तक...

Mandira Bedi Raj Kaushal

Mandira Bedi After Death Of Raj Kaushal: टीवी से लेकर फिल्मों तक में झंडे गाड़ देने वालीं ऐक्ट्रेस मंदिरा बेदी आज के वक्त में किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। बता दे कि साल 1999 में उन्होंने राज कौशल के साथ में शादी की और इस कपल का 2011 में पहला बेटा हुआ। इसके बाद 2013 में मंदिरा बेदी और उनके पति ने 4 साल की बच्ची को गोद ले लिया।

हालांकि फिर मंदिरा बेदी के जीवन में दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और 2021 में उनके पति राज कौशल की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई। अब पति की मौत के 3 साल बाद एक्ट्रेस ने खुलकर बात की है। ह्यूमन्स ऑफ़ बॉम्बे के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि "इससे बाहर निकलने का एकमात्र रास्ता है। मेरे बच्चे और मैं उनके बारे में रोज सोचते हैं।"

मंदिरा बेदी ने आगे कहा कि "ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि हम उनको भूल गए हैं। लेकिन हमने समय के साथ दुख से तालमेल बिठाना सीख लिया है और यह सफर हमारे लिए आसान नहीं रहा। बीच-बीच में हमें कुछ ऐसा सुनने या देखने मिल जाता था जो उनकी याद दिलाता था। इससे निपटने के लिए मैंने थेरेपी लिए और काम में भी मन लगाया।"

मंदिरा बेदी आगे कहती है कि वह अब बहुत मजबूत बन चुकी है और पहले साल की तरह अब बिल्कुल भी टूटने वाली नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे बच्चों के लिए जीना है। पहले साल बहुत मुश्किल था और पति की मौत के बाद पहले साल में पहली दिवाली, पहला जन्मदिन, नया साल या सालगिरह से निपटना बहुत ज्यादा मुश्किल था।

अगर हम मंदिरा बेदी के करियर की बात करते हैं तो उन्हें साल 1994 में दूरदर्शन पर पहली बार 'शांति' में देखा गया था। इसके अगले साल उन्हें यश चोपड़ा की फिल्म डीडीएलजे में देखा गया और यही से उनकी किस्मत में उछाल आया। 2003 में सोनी के साथ इन्होंने भारत में अपना करियर बनाया और पहली महिला स्पोर्ट्स कमेंटेटर बनी।

More from Filmibeat

Read more about: mandira bedi raj kaushal
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X