विश्व कप एंकरिंग पर मंदिरा बेदी का दर्दनाक खुलासा- खिलाड़ी मुझे घूरा करते थे, ऐसी गंदी हरकत !

By Filmibeat Desk

बॅालीवुड एक्ट्रेस और टीवी की दुनिया में अपना नाम कमा चुकी हैं मंदिरा बेदी। मंदिरा बेदी ने अपने करियर में लोकप्रियता स्पोर्ट्स एंकर के तौर पर हासिल की। हाल ही में मंदिरा बेदी ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्हें इसे लेकर कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा था। मंदिरा बेदी ने बताया कि खिलाड़ी सवाल पूछने के दौरान उन्हें घूरा करते थे।

मंदिरा बेदी ने बताया कि कैसे एंकरिंग करने के दौरान उन्हें कई तरह के कड़वे अनुभव से गुजरना पड़ा था। मंदिरा बेदी ने साल 2003 के विश्व कप के साथ 2007 के विश्व कप और चैंपियंस ट्रॉफी की भी एंकरिंग का जिक्र किया है। एक वेबसाइट को दिए गए इंटरव्यू में मंदिरा बेदी ने कहा है कि मुझे बहुत से क्रिकेट खिलाड़ी घूरा करते थे।

Mandira Bedi

खिलाड़ी मेरे सवालों का जो भी जवाब देते थे वो मेरे सवाल से जुड़ा नहीं होता था। यह अनुभव मेरे लिए डरावना था। ऐसे में मेरा आत्मविश्वास हिल गया था। फिर इसके बाद ब्रॅाडकास्टर्स ने मेरी हिम्मत बढाई। मुझे बताया गया कि आपको 200 महिलाओं में से इस काम के लिए चुना गया है। आपको खुद पर भरोसा रखना चाहिए।

मंदिरा बेदी के पति का पिछले साल निधन

मंदिरा बेदी के पति का पिछले साल निधन

आपको बता दें कि मंदिरा बेदी बीते एक साल से सिंगल मदर के तौर पर अपने बच्चों की परवरिश कर रही हैं। मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का निधन पिछले साल हार्ट अटैक से हो गया। 1999 में डायरेक्टर राज कौशल से शादी की। । साल 2011 में मंदिरा बेदी एक बेटे की मां बनीं। साल 2020 में मंदिर बेदी ने एक लड़की को गोद लिया।

मंदिरा बेदी ने किए इतने सारे शो

मंदिरा बेदी ने किए इतने सारे शो

मंदिरा बेदी ने फिल्मों में लोकप्रिय दिल वाले दुल्हनिया ले जायेंगे से पाईं। टीवी में मंदिरा बेदी को शांति टीवी शो के नाम से पहचान मिली। इसके अलावा मंदिरा बेदी ने अपने करियर में रियलिटी शो को अधिक प्राथमिकता दी। फियर फैक्टर इंडिया, फेम गुरुकुल, खतरों के खिलाड़ी जैसे कई शो किए।

मंदिरा बेदी का स्टाइल

मंदिरा बेदी का स्टाइल

मंदिरा का नाम इस समय की सबसे फिट और बोल्ड एक्ट्रेस में शामिल है। ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि अपने इस ग्लैमरस और सेक्सी अंदाज से वह बॅालीवुड की कई टॅाप एक्ट्रेस को पीछे छोड़ देती हैं।

मंदिरा बेदी का खुद का बिजनेस

मंदिरा बेदी का खुद का बिजनेस

मां बनने के बाद मंदिरा का वजन 22 किलो बढ़ गया था। जिसके बाद उन्होंने अपनी फिटनेस पर फोकस किया। और आज उनके आगे दीपिका से लेकर कैटरीना तक सब फेल नजर आते हैं।साल2013 में उन्होंने अपनी खुद का साड़ी स्टोर लांच किया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X