Mandira Bedi ने दिखाया अपनी बिकिनी कलेक्शन, स्वीमिंग पूल में नहाते हुए फोटो कर दी शेयर

Mandira Bedi Bikini Collection: मशहूर एक्ट्रेस मंदिरा बेदी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी खूबसूरत फोटोज से लोगों का मनोरंजन करती रहती हैं। एक बार फिर से उन्होंने अपना दिलकश वीडियो शेयर किया हैं, जिसे देखकर फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हो रहे हैं। मंदिरा बेदी ने हाल ही में अपना बिकिनी कलेक्शन दिखाया है।
मंदिरा बेदी का बिकिनी वीडियो
मंदिरा बेदी आए दिन सोशल मीडिया पर अपनी दिलकश पोस्ट से फैंस का दिल बहलाती हैं। अब उन्होंने एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसे देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं। यही नहीं, इस वीडियो में मंदिरा बेदी स्वीमिंग पूल में नहाती हुई भी नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए मंदिरा ने बताया है कि वो मालदीव में थीं और वहीं से उन्होंने अपना बोल्ड रूप दिखाया है।
मंदिरा ने पति को खोया
फिल्म इंडस्ट्री की सबसे लोकप्रिय चेहरों में मंदिरा बेदी प्रमुख हैं। मंदिरा बेदी ने प्रोड्यूसर-डायरेक्टर राज कौशल से शादी की और दोनों के 2 बच्चे वीर और तारा हैं। लेकिन 30 जून 2021 को अचानक हार्ट अटैक की वजह से मंदिरा बेदी ने अपने पति राज को खो दिया। पति की मौत के बाद मंदिरा जल्द ही सामान्य जीवन जीने लगी, जो कई लोगों की आंखों में काफी खटकने लगा। पति की मौत के बाद अपने परिवार और दोस्तों के साथ पार्टियां करने और छुट्टियां मनाने पर भी मंदिरा को बुरी तरह से ट्रोल किया गया।
लोग करते है ट्रोल
मंदिरा बेदी ने पति की मौत के बाद खुद को बहुत संभाला है। आज भी वो अपने पति को काफी याद करती हैं और आए दिन उनके लिए पोस्ट भी लिखती हैं। लोग उन्हें सांत्वना भी देते हैं लेकिन जब वो अपना कोई बोल्ड वीडियो शेयर करती हैं तो लोग उन्हें काफी ट्रोल भी करते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











