टीवी पर होगी मंदिरा बेदी की वापसी, एकता कपूर के सीरियल संसार में निभाएंगी निगेटिव लीड
मंदिरा बेदी कई सालों बाद टीवी इंडस्ट्री में अपनी वापसी करने जा रही हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो मंदिरा बेदी को एकता कपूर के एक सीरियल के लिए अप्रोच किया गया है। इस सीरियल में मंदिरा को निगेटिव लीड के लिए अप्रोच किया गया है। सीरियल का नाम है संसार और ये हिंदी फिल्म राजा बाबू पर आधारित होगा।
सीरियल में मंदिरा बेदी, निगेटिव लीड में दिखाई देंगी। इससे पहले, मंदिरा बेदी, एकता कपूर के सीरियल क्योंकि सास भी कभी बहू थी में दिखाई दी थीं। इस सीरियल में वो डॉ. मंदिरा कपाड़िया के किरदार में दिखाई दी थीं।
Recommended Video

क्योंकि सास भी कभी बहू थी में मंदिरा बेदी, पहले पॉज़िटिव और फिर निगेटिव किरदार में दिखाई दी थीं। सीरियल में उनकी एंट्री मिहिर को संभालने वाले परिवार के तौर पर हुई थी और मंदिरा - मिहिर की शादी पर ही सीरियल ने सबसे बड़ा ट्विस्ट लिया था।


Click it and Unblock the Notifications