बिग बास में शामिल होना एक बड़ी भूल थी: मनदीप बेवली

मैं हैरान हूं कि जीने के लिए लोग इतना नीचे तक गिर सकते हैं। बिग बास में प्रवेश करना एक बड़ी भूल थी। मैं शो के कांसेप्ट के बारे में नहीं जानती थी और इसलिए मैंने गलत फैसला लिया। बिग बास के घर में रहने के दौरान टेलीविजन एंकर मनदीप काफी चुप-चाप रहा करती थी। बिग बास में रहने वाले अन्य प्रतिभागियों के बारे में मनदीप ने कहा कि हर कोई बनावटी है और कैमरे के सामने अभिनय करते हैं।
उन्होंने कहा कि शो के बारे में कुछ भी वास्तविक नहीं है। सभी प्रतिभागी अभिनय करते हैं। एक बार की घटना है कि घर में जब पूजा मिश्रा प्रतिभागी अमर उपाध्याय के साथ लड़ रही थी तो मैं हंसने लगी क्योंकि मुझे यह बिल्कुल एक तमाशा लगा लेकिन हर किसी ने मुझे रोका। क्योंकि हम सब को गंभीर बने रहने को कहा गया था।


Click it and Unblock the Notifications











