बिग बॉस Ex कंटेस्टेंट ने की सगाई..'एडल्ट कॉमेडी' में कर चुकी हैं काम!
ईरानी मूल की भारतीय अभिनेत्री और मॉडल मंदाना करीमी किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस बार मंदाना और उनके ब्वॉयफ्रेंड गौरव गुप्ता की कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। मंदाना इन तस्वीरों में अपनी एंगेजमेंट रिंग दिखा रही हैं।

उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात को स्वीकारा है कि गौरव ने उन्हें प्रपोज किया है और मंदाना ने उन्होंने हां भी कर दी है। मंदाना ने यह भी बताया कि वो इस साल के अंत तक शादी कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि हम पिछले दो सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। कल हमारी एनिवर्सरी है और आज गौरव ने मुझे प्रपोज किया है।
मंदाना ने आगे कहा कि मैं बहुत हैरान हो गई थी लेकिन मैं बहुत खुश हूं। आपको बता दें किमंदाना 'बिग बॉस' के घर में अपने बोल्ड अंदाज के कारण सुर्खियों में रहीं थी। वो घर में अंतिम 3 तक बनीं रही थी और फिर बाहर हो गई थी।
ये हैं मौहब्बतें में आएंगी 'Chachi 420'...अब होगा धमाल!
इससे पहले भी मंदाना गौरव के बारे में कई खुलासे कर चुकी हैं। उन्होंने कहा था कि गौरव बहुत ही स्वीट हैं। वो मुझे बहुत अच्छे से समझते हैं। मंदाना के होने वाले हैंडसम हसबैंड दिल्ली के एक सफल बिजनेसमैन हैं। मंदाना ने यह खुशखबरी इंस्टाग्राम के जरिए सबसे शेयर की।
Tv रिपोर्ट : जानिए इस हफ्ते कौन सा सीरियल रहा आगे, और किसकी डूबी नैया!


Click it and Unblock the Notifications
