एक्ट्रेस संग पहली शादी नहीं चली साल भर भी, अब मशहूर स्टार ने रचाई दूसरी हसीना से सगाई

Gaurav Gupta Engagement: एक्ट्रेस मंदाना करीमी के पूर्व पति गौरव गुप्ता को एक बार फिर से प्यार हो गया है। गौरव गुप्ता ने एक बार फिर से अपनी लव लाइफ को मौका देते हुए गर्लफ्रेंड के साथ सगाई रचा ली है। इससे पहले मंदाना और गौरव की शादी साल भर भी नहीं चल सकी थी। अब तेजी से आगे बढ़ते हुए गौरव अपनी दूसरी गर्लफ्रेंड साहिबा के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और दोनों ने 19 फरवरी 2023 को सगाई कर ली। गौरव की भाभी स्मृति खन्ना ने इसकी कई अनदेखी तस्वीरें साझा की हैं।
19 फरवरी 2023 को स्मृति खन्ना ने अपने इंस्टा हैंडल पर अपने पति गौतम गुप्ता के भाई गौरव गुप्ता के सगाई समारोह की तस्वीरों की एक सीरीज को शेयर किया। तस्वीरों में गौरव और साहिबा अपनी प्यारी मुस्कान बिखेरते नजर आए और दोनों के चेहरे पर मिलन की खुशी साफ नजर आ रही थी।
सगाई के लिए गौरव नेवी ब्लू टी-शर्ट में मैचिंग जैकेट और डेनिम पैंट के साथ डैपर दिखे। दूसरी ओर, साहिबा ब्लू और रेड कलर की ड्रेस में एक शाइनिंग दुपट्टे के साथ बहुत खूबसूरत लग रही थीं।
स्मृति ने अपने देवर गौरव के सगाई समारोह से कुछ अन्य झलकियां भी साझा कीं। एक तस्वीर में स्मृति अपने पति गौतम के साथ मिरर सेल्फी खिंचवाती नजर आ रही हैं।
तस्वीर में स्मृति ने मनीष मल्होत्रा का येलो कलर का आउटफिट पहना है और वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए स्मृति ने लिखा, "खुशियों, प्यार और हंसी से भरी एक खूबसूरत शाम! नए जोड़े @gauravsg @sahiba47 को बधाई। हम आप दोनों के लिए बहुत रोमांचित हैं। यह आपके हमेशा खुश रहने की शुरुआत है!"


Click it and Unblock the Notifications











