Bigg Boss 17: शुरू होने से कुछ ही घंटे पहले इस सुपरसेक्सी हसीना ने एंट्री करने से किया इनकार, सलमान को कहा NO

Manasvi Mamgai

Manasvi Mamgai Rejected Bigg Boss: 'बिग बॉस 17' के ग्रैंड प्रीमियर से पहले, एक्ट्रेस और ब्यूटी क्वीन रह चुकीं मनस्वी ममगई रियलिटी शो 'बिग बॉस 17'में एंट्री से पहले ही अपने कदम वापस ले लिए हैं। मनस्वी ने आखिरी मोमेंट पर शो में एंट्री करने से इंकार कर दिया।

हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि मनस्वी ने शो में जाने से क्यों मना किया और क्या वह शो शुरू होने के बाद इसमें एंट्री करेंगी या वाइल्ड कार्ड एंट्री होंगी। मनस्वी की जगह वकील सना रईस खान ने शो में कदम रखा। सना 2021 में सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के कथित रूप से नशीले पदार्थों की गिरफ्तारी वाले मामले से जुड़ी वकील रह चुकीं हैं।

अब तक 12 कंटेस्टेंट्स में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, जिग्ना वोरा, मुनव्वर फारुकी, ईशा मालविया, नील भट्ट, ऐश्वर्या शर्मा, अभिषेक कुमार और कई अन्य शामिल हैं। ग्रैंड प्रीमियर रविवार रात को होने वाला है। यह शो कलर्स पर प्रसारित होगा।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि मनस्वी दिल्ली की रहने वाली हैं और एक्टिंग में अपनी किस्मत आजमाने के लिए मुंबई आई थीं। उन्होंने कई ब्यूटी प्रतियोगिताओं में भाग लिया और कई फैशन शो में रैंप वॉक किया। उन्होंने 2010 में मिस इंडिया का खिताब जीता और चीन में मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X