एयरपोर्ट पर उर्फी को देखते ही पास जा पहुंचा ये शख्स और कर दी ये हरकत, फिर उर्फी ने जो किया वो...

Man Proposed Urfi Javed: फैशन सेंसेशन उर्फी जावेद का हर दिन ही सोशल मीडिया पर नया लुक सामने आता रहता है। अब एक बार फिर से उर्फी जावेद को पैपराजी ने मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। इस दौरान उर्फी नो मेकअप लुक में काफी सिंपल अंदाज में दिखाई दे रही थीं। इसके साथ ही उर्फी जावेद का इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उर्फी के साथ एक शख्स ने ऐसी हरकत की जिसके बारे में हर कोई बातें करता दिखाई दे रहा है।
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुईं उर्फी
सामने आए वीडियो में उर्फी जावेद इस दौरान एयरपोर्ट से निकलती दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही दिलचस्प बात ये हैं कि इस दौरान उर्फी जावेद पूरी कपड़ों में और यहां तक की ओवर कोट भी कैरी करती दिखाई दे रही थीं। ऐसे में पहले तो जहां फैंस उनके लुक से जरा हैरान दिखाई दे रहे हैं तो वहीं कुछ लोगों को उनका ये सिंपल अंदाज भी काफी पसंद आ रहा है।
शख्स ने उर्फी को किया प्रपोज
इसके साथ ही इस दौरान उर्फी की एक झलक पाने के लिए उनके साथ सेल्फी लेने के लिए काफी सारी लोग जमा दिखाई दे रहे थें। इस दौरान एक शख्स ने वहां आकर उर्फी को लाल गुलाब का फूल दिया और अपने प्यार का इजहार किया। ऐसे में उर्फी का रिएक्शन भी लाजवाब रहा।
वायरल हो रहा है वीडियो
वीडियो में आप देख सकते हैं कि उर्फी इस दौरान काफी सरप्राइज दिखाई दीं और उन्होंने इस शख्स के साथ से गुलाब का फूल ले लिया। फैंस को उर्फी का ये विहेव काफी पसंद आ रहा है और वो इसे काफी पसंद कर रहे हैं। उर्फी का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
सोशल मीडिया पर रहती हैं खूब एक्टिव उर्फी जावेद
सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर बोल्ड वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उर्फी जावेद के फैंस को उनके लुक्स का काफी बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में ये हसीना भी अपने फैंस को सरप्राइज देने में पीछे नहीं रहती है और एक से बढ़कर एक शानदार एक्सपेरिमेंट करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications