..................... Mallobika Banerjii wants to be a part of Salman Khan's Bigg Boss 18, Said such a thing! - Hindi Filmibeat

सलमान खान के बिग बॉस 18 का हिस्सा बनना चाहती है ये बंगाली हसीना? कह डाली ऐसी बात!

mallobika banerjii bigg boss

Mallobika Banerjii- मल्लोबिका बैनर्जी ने बिग बॉस बंगाली का हिस्सा होने की झूठी खबरों पर भी सफाई देते हुए कहा, "मैं कभी भी बिग बॉस परिवार का हिस्सा नहीं रही, बिग बॉस बंगाली के हाउस से मेरी एक भी फुटेज नहीं है,

इसके बजाय मैं सलमान खान के बिग बॉस 18 का हिस्सा बनना चाहती हूं।" बंगाली फिल्म उद्योग की एक प्रमुख अभिनेत्री मल्लोबिका बनर्जी ने हाल ही में लोकप्रिय रियलिटी शो बिग बॉस 18 में शामिल होने में अपनी इच्छा व्यक्त की है।

स्क्रीन पर अपनी बहुमुखी प्रतिभा और मजबूत उपस्थिति के लिए जानी जाने वाली मल्लोबिका ने साझा किया कि उन्हें पिछले बिग्ग बॉस बंगाली के लिए लगभग फाइनल कर लिया गया था लेकिन पूर्व कार्य प्रतिबद्धताओं के कारण पीछे हटना पड़ा।

मल्लोबिका ने बंगाली बिग बॉस में प्रतिभागी होने के बारे में हालिया अफवाहों पर स्पष्टीकरण दिया। अपने बयान को स्पष्ट करते हुए अभिनेत्री कहती हैं, "मैं लगभग बिग बॉस में भाग लेने ही वाली थी, लेकिन अपनी कार्य प्रतिबद्धताओं के कारण मैं हिंसा नहीं ले पाई।

ऑनलाइन और सोशल मीडिया यह कहता है की में बिग्ग बॉस का हिस्सा रह चुकी हु पर यह खबर पूरी तरह से झूठ है। घर में मेरी कोई फुटेज नहीं है, इसलिए कृपया उन अफवाहों पर विश्वास न करें। लेकिन अब मैं सलमान खान के बिग बॉस 18 का हिस्सा बनना चाहती हूं, खुद को साबित करना चाहती हूं और अपनी रियल पर्सनालिटी लोगो को दिखाना चाहती हु जिस से मेरे दर्शक मुझसे जुड़ेंगे।"

मल्लोबिका के प्रशंसकों और अनुयायियों ने शो में उनकी उपस्थिति का लंबे समय से इंतजार किया है, विशेष रूप से उनके आकर्षक व्यक्तित्व और मजबूत प्रशंसक आधार को देखते हुए, उनकी प्रतिभा और दृढ़ संकल्प के साथ, मल्लोबिका शो में एक अनोखा स्वाद ला सकती है।

हाल ही में एक्ट्रेस विजय देवरकोंडा पर अपने कमेंट को लेकर भी चर्चा में थीं और उन्होंने विरोध प्रदर्शन का हिस्सा बनकर कोलकाता में हुई जघन्य घटना को लेकर प्रोटेस्ट भी किया था. बिग बॉस बंगाली के लिए कई बार संपर्क किए जाने के बाद, आखिरकार मल्लोबिका के लिए बिग बॉस 18 के राष्ट्रीय मंच पर अपनी पहचान बनाने का सही समय हो सकता है। हमे आशा है की मल्लोबिका को हम सलमान खान के बिग्ग बॉस 18 में देखे|

Read more about: mallobika banerjii bigg boss
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X