मल्लिका सिंह aka राधा रानी ने पोस्ट कर दी इतनी बोल्ड तस्वीर, लोगों ने सुनाई खरी खोटी!

मशहूर सीरियल राधा कृष्ण के बारे में भला कौन नहीं जानता होगा। इस सीरियल का आलम ये है कि इसको काफी पसंद किया जाता है और सभी उस एक्ट्रेस की सुंदरता पर फिदा हैं जो कि इस सीरियल में राधा रानी का किरदार निभाती हैं।
जी हां, इनका नाम मल्लिका सिंह हैं और इस वक्त वो किसी और कारण से खबरों का हिस्सा हैं। दरअसल मल्लिका सिंह ने हाल ही में एक ऐसी तस्वीर साझा कर दी जिसके बाद वो बुरी तरह से ट्रोल हो रही हैं।
रियल लाइफ में भी मल्लिका सिंह काफी सुंदर हैं लेकिन उनका बोल्ड अवतार शायद ही किसी ने देखा होगा। मल्लिका सिंह ने बीते दिन एक पोस्ट किया था जिसमें शॉर्ट्स पहने पोज दे रही हैं।
इसके अलावा उन्होने ऊपर टॉप पहना था उसकी चेन सामने से खुली हुई दिख रही हैं। उनके इस पोज पर लोग काफी नाराज हुए हैँ। हालांकि मल्लिका सिंह इस तस्वीर में काफी हॉट लग रही हैं। यूजर्स उनको लेकर कई तरह की बातें करते हुए नजर आ रहे हैँ।
एक ने लिखा है, ''राधा माताजी का रोल निभाने के बाद भी थोड़ी सदबुद्धि नहीं आई क्या?'' इसके अलावा एक ने लिखा, ''प्रिय राधा जी कृपया इस प्रकार के कपड़े न पहनें।'' हालांकि कई ऐसे लोग भी हैं जो कि लगातार उनकी तारीफ भी कर रहे हैं।
एक ने लिखा है, ''संगमरमर की तुम मूरत लग रहीं आज इस लिबास में, सुन्दर मूर्ति बनी खड़ी हो आज इस दिवाल में , काश कि ओ दिवाल मैं होता तकदीर मेरा खुल जाता, इतना नजदीक तुम्हें देख मेरा जीवन धन्य हो जाता !!''
गौरतलब है कि मल्लिका सिंह ने किसी यूजर को इन कमेंट्स पर जवाब नहीं दिया है। मल्लिका सिंह अक्सर इस तरह की तस्वीरें साझा करती हैं और उनको काफी खरी खोटी सुननी पड़ती है क्योंकि वो माता राधा का किरदार निभाती हैं। सोशल मीडिया पर लोग भरपूर प्यार देते हैं लेकिन ट्रोल भी कर देते हैं।


Click it and Unblock the Notifications











