घर चलाने के लिए रियलिटी शो में मल्लिका?
बॉलीवुड की हुस्न की मल्लिका, लगता है कि अब केवल नाम की ही मल्लिका रह गयी हैं। तभी तो उन्हें अब अपना घर चलाने के लिए रियलिटी शो का सहारा लेना पड़ रहा है।
फिल्मी पंडितों की माने तो इन दिनों मर्डर गर्ल मल्लिका शेरावत तंगहाली से गुजर रही हैं। बॉक्सऑफिस पर उनका सिक्का तो चल नहीं रहा है जिसके लिए उन्हें खासी दिक्कत हो रही है। उनके पास काम की कमी है इसलिए अब मल्लिका शेरावत 'द बैचलरेट इंडिया.. मेरे ख्यालों की मल्लिका' नामक रियलिटी शो में दिखायी पड़ने वाली हैं।
वरना कल तक टीवी को बेकार और छोटा समझना वाली मल्लिका को आज भला टीवी क्यों भा रहा है? यह एक सोचने वाली बात है। वैसे आपको बता दें कि इस शो के जरिये वो अपने लिए बेस्ट मैच तलाशेगी और अपनी और अपने शो की टीआरपी बढ़ाने की कोशिश करेंगी।जिसकी तैयारी उन्होंने शो के पहले लुक से ही शुरू कर दी है। मल्लिका ने शो के लांचिग के मौके पर खुलेआम कहना शुरू कर दिया कि उनके लिए बॉलीवुड में कोई बेस्ट कुंआरा है तो वह कोई और नहीं हैंडसम करन जौहर हैं।
अगर करण जौहर उन्हें शादी के लिए प्रपोज करें तो वो हां कह सकती हैं। शायद मल्लिका करण को मक्खन लगाकर उनका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करना चाहती थीं ताकी उन्हें करण अपनी फिल्मों में छोटा ही सही, काम तो दे दें।


Click it and Unblock the Notifications












