कामुक अंदाज में बोली मल्लिका.. हैप्पी बर्थ-डे डीयर नरेंद्र जी
एक तरफ भाजपाई देश की सत्ता पर गुजरात के सीएम नरेन्द्र मोदी को काबिज होने का ख्वाब पाले हुए हैं वहीं दूसरी ओर बॉलीवुड की सेक्स बम मोदी की बेगम बनने केसपने देख रही हैं। तलाक शुदा और एक बच्चे की मां मल्लिका शेरावत को कुछ समय पहले शादी के नाम से ही चिढ़ होती थी लेकिन अब वही मल्लिका 7 अक्टूबर से लाइफ ओके पर अपने लिए वर की तलाश करने वाली हैं।
लेकिन मोदी को अपने लिए परफेक्ट मैच बताने वाली मल्लिका ने बड़े ही कामुक अंदाज में कहा है कि हैप्पी बर्थ-डे डीयर नरेंद्र जी..." मल्लिका ने जिस अंदाज और भाव में मोदी को जन्मदिन की बधाई दी है उसे देखकर हर किसी को शर्म आ जायेगी।
इससे पहले रियलिटी शो 'द बैचलरेट इंडिया: मेरे ख्यालों की मल्लिका' की शूट के लिए उदयपुर पहुंची मल्लिका ने कहा था कि उनके लिए देश का परफेक्ट बैचलर कोई है तो वह है गुजरात के मुख्यमंत्री औऱ युवाओं में बेहद लोकप्रिय नरेन्द्र मोदी। मल्लिका ने कहा कि मोदी की सोच नयी है, वह क्रियेटिव और प्रोग्रेसिव बातें करते हैं। वह स्मार्ट हैं, बुद्धिमान और बहादुर हैं। इसलिए मल्लिका के हिसाब से मोदी ही उनके लिए परफेक्ट और बेस्ट हैं।
आपको बता दें कि लाइफ ओके के इस रियलिटी शो में मल्लिका के साथ आपको सेक्सी सन्नी लियोन भी दिखायी देंगी, जो शो में मल्लिका को वर चुनने में मदद करेंगी। मल्लिका इस बात पर मोदी तो नहीं हां मोदी के समर्थक जरूर अपनी प्रतिक्रिया देंगे देखते हैं कि उन्हें मल्लिका की यह बधाई कितनी पसंद आती है? फिलहाल तो आज मोदी के जन्मदिन को मनाने के लिए सारे भाजपाई जश्न की तैयारी में व्यस्त हैं और मल्लिका अपने शो की शूटिंग में।
आगे की खबर पढ़िये स्लाइड में...


Click it and Unblock the Notifications