शादी के लिए मल्लिका बनीं गांव वाली.. धूप में काट रही हैं चारा...
वह ग्रामीणों के साथ गाय का दूध दूह रही हैं, ट्रैक्टर चला रही हैं और तो और चारा मशीन से चारा काट रही हैं। यही नहीं अपनी बेटी के आने से गांव वाले काफी खुश हैं इसलिए उन्होंने मल्लिका के स्वागत की तैयारी जोरों से की थी। गांव के सरपंच ने मल्लिका को शॉल देकर सम्मानित भी किया।
'द बैचलरेट इंडिया- मेरे खयालों की मल्लिका' के पहले दो शो को काफी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। जिसे देखकर मल्लिका काफी खुश हैं।शो के होस्ट टीवी के हिट हीरो रोहित रॉय हैं। देखते हैं कि इस शो के बाद मल्लिका को उनका सपनों का राजकुमार मिलता है कि नहीं?
इस शो के बाद मल्लिका बहुत जल्द केसी बोकाड़िया की फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स' में नजर आएंगी। जो कि राजस्थान के चर्चित भंवरी हत्याकांड पर आधारित हैं। मल्लिका फिल्म में भंवरी का ही किरदार निभा रही हैं, जिसके बारे में उन्होंने पिछले दिनों कहा था कि उन्हें इस रोल को ना करने के लिए धमकी मिल रही है। इस शो की शूटिंग के दौरान जयपुर के होटल में मल्लिका के साथ कुछ अज्ञात लोगों ने बदसलूकी भी की थी।


Click it and Unblock the Notifications












