7 अक्टूबर से लाइफ ओके पर दिखेगी 'मेरे खयालों की मल्लिका'
लाल रंग की साड़ी पहने मल्लिका किसी हुस्न परी की तरह पर्दे पर नजर आ रही हैं तो वहीं काले रंग की शेरवानी में शो के होस्ट रोहित रॉय भी काफी कमाल लग रहे हैं। कहा जा रहा है कि मल्लिका ने इस शो के लिए 30 करोड़ रूपये लिए है, अगर यह वाकई में सच है तो यह काफी बड़ी बात है।
शो का प्रमोशन जोरों से जारी है, शो कितना दिलचस्प होता है इस बारे में तो बाद में पता चलेगा लेकिन इस शो से पहले मल्लिका की कामुक और तेज जुबान ने शो को काफी चर्चित कर दिया है। शो से पहले ही मल्लिका ने अपने लिए गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को अपने लिए फिट और कांग्रेस युवराज राहुल गांधी को अनफिट बताकर काफी सुर्खियां बटोर ली है।
गौरतलब है कि 'द बैचलर' शो टेलिकास्ट लाइफ ओके पर होगा। शो के होस्ट रोहित रॉय हैं। शो 7 अक्टूबर से लाइफ ओके पर टेलिकास्ट होगा। आपको बता दें कि अमेरिका के हिट रियलिटी शो पर आधारित 'द बैचलर' मेरे ख्यालों की मल्लिका .. के जरिये अपने लिए बेस्ट दुल्हा खोजेंगी, जिसमें सन्नी लियोन उन्हें अपने लिए जीवन साथी को खोजने में मदद करेंगीं।
देखते हैं कि प्रोमो से लोगो को अपना मुरीद बनाने वाली सेक्स बम मल्लिका शेरावत अपने शो से कितनों का दिल लूटती हैं? वैसे आप सभी को क्या लगता है कि मल्लिका का यह शो क्या वाकई में हिट होगा और वह सही में चुने हुए व्यक्ति से शादी करेंगी।


Click it and Unblock the Notifications
