OMG बाइक से गिर पड़ीं मल्लिका शेरावत
बॉलीवुड की सेक्स बम मल्लिका शेरावत के साथ एक छोटी सी दुर्घटना हो गयी। लेकिन घबराइये नहीं मल्लिका को ज्यादा चोट नहीं आयी। दरअसल मल्लिका इन दिनों अपने मोस्ट अवेटिंग शो 'द बैचलरेट इंडिया- मेरे खयालों की मल्लिका' के प्रोमो को शूट कर रही थीं लेकिन तभी वह बाइक से गिर पड़ी। उनकी साड़ी बाइक के पहिये में फंस गयी, हालांकि मल्लिका गिरी थीं लेकिन उनको जरा सी चोट आयी है। बावजूद इसके उन्होंने ना तो शूटिंग रोकी और ना ही किसी से कोई शिकायत की। मल्लिका की इस बहादुरी औऱ बेबाकी से हर कोई दंग रह गया।
मालूम हो कि 'द बैचलर' शो टेलिकास्ट लाइफ ओके पर होगा। शो के होस्ट रोहित रॉय हैं। शो की शूटिंग शुरू हो गयी है। आपको बता दें कि अमेरिका के हिट रियलिटी शो पर आधारित 'द बैचलर' मेरे ख्यालों की मल्लिका .. के जरिये अपने लिए बेस्ट दुल्हा खोजेंगी, जिसमें सन्नी लियोन उन्हें अपने लिए जीवन साथी को खोजने में मदद करेंगीं।
शो के पहले ही मल्लिका ने ऐसा माहौल बना दिया है कि लोग ना चाहते हुए भी इस शो के बारे में बात कर रहे हैं। कुछ लोगों ने ट्विटर औऱ फेसबुक पर लिखा है कि मल्लिका और सन्नी को साथ-साथ देखना मतलब की शो पूरी तरह से हॉट एंड स्पाइसी होने वाला है। शो की स्टारकास्ट से लगता है कि भले ही शो फैमिली चैनल पर आ रहा हो लेकिन शो फैमिली नहीं होगा।
mallika sherawat sunny leone life ok reality show marriage bollywood मल्लिका शेरावत सन्नी लियोन लाइफ ओके रियलिटी शो


Click it and Unblock the Notifications
