..................... Mallika Sherawat cried on first episode of The Bachelorette India - Hindi Filmibeat

मल्लिका के दीवाने ने हाथ काटकर लिखा नाम, मल्लिका फूट फूट रोईं

मल्लिका शेरावत के नये शो दि बैचलरेट इंडिया को लेकर कई सारी नयी नयी खबरें आ रही हैं। इस शो में आए प्रतिभागी भी देश के कोने कोने से हैं और मल्लिका से शादी करने को पूरी तरह से तैयार हैं। लेकिन मल्लिका का अभी शादी का कोई इरादा नहीं है ऐसा खुद मल्लिका ने कहा और ये भी कहा कि वो तो सिर्फ सच्चा प्यार ढ़ूंढ रही हैं। अगर उन्हें मिल गया तो ही वो शादी को लेकर सोचेंगी। मल्लिका के इस शो का प्रसारण 7 अक्टूबर से शुरु हो चुका है और लोग भी काफी उत्सुकता के साथ इस शो को फॉलो कर रहे हैं। अब हम आपको बताते हैं शो से जुड़ी कुछ ऐसी बातें जो कि आपको शो के दौरान नहीं दिखाई जाएंगी।

हुआ कुछ यूं कि मल्लिका के शो की शूटिंग के दौरान पहले ही एपिसोड में जब कंटस्टेंट की एंट्री हुई तो एक प्रतिभागी ऐसा आया जिसने अपने हाथों पर चाकू से काटकर मल्लिका का नाम लिखा था। इसे देखकर मल्लिका काफी इमोशनल हो गयीं और शो के दौरान ही रोने लगीं। लेकिन जब बाद में शूटिंग खत्म होने पर एडिटिंग के दौरान मल्लिका ने अपने शूट किये गये एपिसोड देखे तो उन्हें लगा कि वो कुछ ज्यादा ही रो रही हैं। मल्लिका ने कहा कि पहले ही एपिसोड में इतना रोना धोना ना दिखाएं इसलिए उन सीन्स को एडिट कर दिया गया और दर्शकों को सिर्फ उतना ही पार्ट दिखाया गया जिसे मल्लिका ने चूज किया।

इसके अलावा मल्लिका ने पूरी तरह से इस बात का ध्यान रखा कि पूरे शो के दौरान वो खूबसूरत दिखें। जिस भी शॉट में मल्लिका को लगा कि वो खूबसूरत नहीं दिख रही हैं उन्होंने उस शॉट को ही हटवा दिया। शो के एडिटर्स भी काफी परेशान थे मल्लिका के एन टाइम चेंजेस को लेकर। लेकिन मल्लिका से भला कौन पंगा लेगा। उन्होंने एडिटर्स के साथ सुबह के करीब 4 बजे तक बैठकर एडिटिंग कराई और अपने शो को अपने हिसाब से ही बनवाया। मल्लिका के इस बर्ताव से काफी एडिटर्स परेशान भी हो गये थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X