अब सहन नहीं होते मल्लिका के नखरे।

हम यहां बात कर रहे हैं कलर्स पर आ रहे रियल्टी शो 'चक धूम धूम सीजन 2' की, जिसमें मल्लिका जज बनकर आयी हैं। खबर है कि मल्लिका पहले तो चक धूम धूम के प्रोमोशन में पहुंचने से आनाकानी करती रहीं और जब सीरियल लॉन्च हुआ तो वो नदारद रहीं। लॉन्चिंग के दौरान प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी मल्लिका तीन घंटे देरी से पहुंचीं। यही नहीं पत्रकारों ने जब उनसे सवाल पूछे तो दो-तीन पत्रकारों के सवालों का जवाब देकर बोलीं आप लोग आपस में जवाब बांट लीजिएगा। यही नहीं पत्रकारों से कहा कि आप लोग गलत अफवाहें फैलाते हैं।
यह बात चैनल को अच्छी नहीं लगी, लेकिन फिर भी मल्लिका को बर्दाश्त किया गाय। उसके बाद हद तो तब हो गई जब उन्होंने शो की शूटिंग के दौरान यह कहकर नखरे दिखाए, कि लंच ब्रेक के लिए समय सही नहीं है।
चैनल के अधिकारियों का कहना है कि वो ज्यादा दिन तक मल्लिका के नखरे बर्दाश्त नहीं करेंगे। चैनल के अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने सलमान खान जैसे लोगों के साथ काम किया उनके साथ कभी ऐसी समस्या नहीं आयी।
अब देखना यह है कि बड़े पर्दे से लगभग बाहर हो चुकीं मल्लिका शेरावत छोटे पर्दे पर बने रहने के लिए अपने आपको बदलती हैं या नहीं। खैर बदलना तो उन्हें पड़ेगा ही नहीं तो चैनल वाले अपने शो के लिए किसी और को ले लेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











