एक ही झटके में ठंडे पड़े मल्लिका शेरावत के तेवर

By Ajay Mohan

कलर्स टेलीविजन चैनल पर चल रहे रियल्‍टी शो चक-धूम-धूम की शूटिंग के दौरान नखरे करने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री के एक ही झटके में तेवर बदल गए हैं। यह झटका कलर्स ने यह कहकर दिया था कि अगर वो ज्‍यादा नखरे करेंगी, तो उनकी जगह किसी और को बतौर जज ले लिया जाएगा। इसी के तुरंत बाद मल्लिका ने एक इंटरव्‍यू में चक धूम धूम और टेलीविजन की जमकर बढ़ाई की।

मल्लिका मानती हैं कि उनकी ज्यादातर फिल्में वयस्कों के लिए हैं, लिहाजा अब वह छोटे पर्दे का रुख कर रही हैं। उन्हें लगता है कि इससे उन्हें 18 वर्ष से कम उम्र के दर्शकों से जुड़ने में मदद मिलेगी। मल्लिका यह भी महसूस करती हैं कि छोटे शहरों की प्रतिभाओं को मंच मिलना चाहिए।

आईएएनएस की संवाददाता रुचिका खेर से बातचीत में मल्लिका ने कहा, "टीवी की पहुंच बहुत ज्यादा है और मेरी फिल्में केवल 18 वर्ष से अधिक उम्र के दर्शकों के लिए होती हैं। इसलिए मुझे लगता है कि यह एक बहुत अच्छा अवसर है। अब इतना इंतजार कौन करेगा कि वे 18 साल के हों और मेरी फिल्में देखें।"

उन्होंने कहा, "कुछ अलग क्यों नहीं करना चाहिए। मैंने हमेशा अपने करियर में कुछ अलग करने की कोशिश की है। यदि हर कोई बाईं ओर जाता है तो मैं दाईं ओर जाती हूं। मैंने बहुत से अनोखे प्रयोग किए हैं, उनमें से कुछ सफल रहे तो कुछ असफल भी हुए लेकिन मैं तय रास्तों पर नहीं चलती और इस बार भी ऐसा ही है।" इस शो में दुनियाभर के नृत्य समूहों ने हिस्सा लिया है और शुक्रवार से इसका प्रसारण भी शुरू हो गया है।

मल्लिका ने कहा, "मेरी कोई फिल्मी पृष्ठभूमि नहीं रही जिसके चलते मुझे संघर्ष करना पड़ा, बॉलीवुड में वंशवाद है, यहां के स्थापित लोग अपने ही लोगों को प्रोत्साहित करते हैं। मेरे लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि छोटे शहरों के लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंच मिले। मैं इस शो से भावनात्मक रूप से जुड़ी हुई हूं।" वैसे मल्लिका हरियाणा के रोहतक शहर से हैं। मल्लिका को 'ख्वाहिश', 'मर्डर' और 'हिस्स' जैसी फिल्मों में बोल्‍ड सीन के लिए जाना जाता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X