मल्लिका विजय की शादी नहीं होगी- टीआरपी के लिए खेला इमोशन्स से!
दर्शकों का मानना है कि इस तरह के शो सिर्फ लोगों के इमोशन्स के साथ खेलने के लिए बनाए जाते हैं। लोगों ने कमेंट करते हुए कहा है कि शो खत्म हो चुका है और अब कोई शादी नहीं होने वाली। करन ने लिखा है ये रियैलिटी सो नहीं रियल फेक शो था। पैसै बनाने के लिये लोगों के इमोशन्स के साथ खेलते हैं। चैनल वालों को तो सिर्फ टीआरपी से मतलब है। लोगो ने ये भी लिखा है कि विजय जो कि कुछ कमाते नहीं हैं और जिनकी कमाई सिर्फ 20-25 हजार तक होगी उसके साथ मल्लिका कभी शादी नहीं करेंगी।
मल्लिका सेहरावत और विजय के परिवार वाले भले ही इस बात से खुश हों कि मल्लिका ने विजय को चुना है लेकिन सभी को कहीं ना कहीं ये पता है कि मल्लिका विजय से शादी नहीं करेंगी। अगर करनी ही होती तो वो शो के दौरान ही कर लेतीं। अब खबरें आ रही हैं कि विजय मल्लिका के साथ अपने घर यानी हिमाचल में जाकर कुछ समय व्यतीत करेंगे ताकि मल्लिका उन्हें और अच्छी तरह से जान सकें। अगर उसके बाद दोनों की एक दूसरे के साथ पटती है तो दोनों शादी भी करने की सोच सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications












